प्रदर्शनकारियों का कहना है कि केवल युद्धविराम से स्थिति नहीं बदलेगी, जब तक ट्रंप और उनकी पूरी सरकार सत्ता से बाहर नहीं हो जाती। कई लोग हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे, जिन पर लिखा था ‘अब ट्रंप को जाना होगा’ और ‘युद्ध अपराध बंद करो’।
एक प्रदर्शनकारी ने मीडिया से कहा कि हम यहां इसलिए इकट्ठा हुए हैं क्योंकि जो कुछ हो रहा है, उसे अब सहन नहीं किया जा सकता। चुनाव तक इंतजार करना संभव नहीं है, देश और दुनिया में जो नुकसान हो रहा है उसे तुरंत रोका जाना चाहिए। उनका कहना था कि जब तक सरकार नहीं बदलती, तब तक हर दिन सड़कों पर उतरकर विरोध जारी रहेगा।





