Last Updated:
OnePlus 13 पर इस समय बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है, जहां इसकी कीमत ₹69,999 से घटकर ₹60,990 हो गई है. इसके अलावा HDFC बैंक कार्ड पर अतिरिक्त ₹3,500 तक की छूट मिल सकती है. 6000mAh बैटरी के साथ यह फोन अब और भी वैल्यू फॉर मनी बन गया है..
अगर आप एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन ज्यादा कीमत नहीं देना चाहते, तो OnePlus 13 पर चल रहा लेटेस्ट ऑफर आपके लिए शानदार मौका हो सकता है. यह स्मार्टफोन भारत में ₹69,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था, लेकिन अब Vijay Sales पर यह काफी सस्ते में उपलब्ध है.

विजय सेल्स की वेबसाइट पर OnePlus 13 की कीमत घटकर ₹60,990 हो गई है, यानी सीधे ₹9,009 की छूट मिल रही है. इसके अलावा अगर आप HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से EMI पर खरीदारी करते हैं, तो आपको ₹3,500 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है. वहीं One Card यूज़र्स को ₹2,000 तक की छूट का फायदा मिल सकता है. इस तरह कुल मिलाकर ₹12,500 से ज्यादा की बचत की जी सकती है.

दमदार परफॉर्मेंस और डिस्प्ले- OnePlus 13 में 6.82-इंच का QHD+ LTPO 3K डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है. इसकी पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक जाती है, जिससे आउटडोर में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जो हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग को आसानी से संभाल सकता है.

बैटरी और चार्जिंग- ये स्मार्टफोन 6,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है, जो पूरे दिन आराम से चल सकती है. साथ ही इसमें 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है.

कैमरा फीचर्स- फोटोग्राफी के लिए OnePlus 13 में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल ज़ूम) और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

अगर आप एक ऐसा फ्लैगशिप स्मार्टफोन चाहते हैं जो परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी का अच्छा बैलेंस देता हो, तो OnePlus 13 एक बेहतरीन ऑप्शन है. खासकर इस डिस्काउंट के बाद यह और भी ज्यादा वैल्यू फॉर मनी बन जाता है. हालांकि, यह ऑफर सीमित समय के लिए हो सकता है, इसलिए खरीदने से पहले ऑफर जरूर चेक करें.





