Last Updated:
Weight Loss With Help of AI: वजन कम करने के लिए एक शख्स ने AI का भरपूर इस्तेमाल किया. उसने AI को पर्सनल ट्रेनर बनाया और बिना जिम जाए 26 किलो वजन कम करने में सफलता हासिल कर ली. सही प्रॉम्प्ट्स, संतुलित डाइट और घर पर किए जाने वाले वर्कआउट की मदद से उसने अपनी फिटनेस में सुधार कर लिया. आप भी वेट लॉस के लिए एआई यूज कर सकते हैं.
एआई की मदद से वेट लॉस में मदद मिल सकती है.
Useful Weight Loss Tips: वजन घटाने के लिए लाखों लोग जिम में जाकर रोज घंटों पसीना बहाते हैं, तो कई लोग डाइट प्लान फॉलो करते हैं. वजन घटाने के लिए कई लोग सप्लीमेंट्स और वेट लॉस इंजेक्शन का सहारा भी ले रहे हैं. वजन घटाना आसान काम नहीं है, लेकिन यह जितना मुश्किल लगता है, उतना मुश्किल भी नहीं है. एक शख्स ने घर बैठे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की मदद ली और अपना 26 किलोग्राम वजन कम करके दिखा दिया. सोशल मीडिया पर उसने अपनी वेट लॉस जर्नी से जुड़ी कई बातें शेयर की हैं. इससे एक बात साफ हो गई है कि डिजिटल युग में फिटनेस का तरीका तेजी से बदल रहा है. जहां पहले लोग जिम, पर्सनल ट्रेनर या महंगे ऐप्स पर निर्भर रहते थे, वहीं अब AI नया और आसान विकल्प बनकर उभर रहा है.
अमीर के अनुसार उन्होंने AI से सबसे पहले अपने शरीर, लाइफस्टाइल और लक्ष्य के बारे में पूरी जानकारी दी. इसके बाद उन्होंने AI से एक आसान और टिकाऊ डाइट प्लान बनवाया, जिसे वह लंबे समय तक फॉलो कर सकें. AI ने उन्हें क्रैश डाइट से बचने और संतुलित पोषण अपनाने की सलाह दी. इस तरह उन्होंने बिना खुद को भूखा रखे धीरे-धीरे वजन कम किया. इसके अलावा उन्होंने AI से घर पर किए जा सकने वाले आसान वर्कआउट्स की योजना भी तैयार करवाई. इसमें ऐसी एक्सरसाइज शामिल थीं, जिन्हें बिना किसी उपकरण के किया जा सकता है. AI ने उनकी प्रगति के अनुसार वर्कआउट में बदलाव भी सुझाए, जिससे उनका शरीर लगातार बेहतर होता गया. इस पर्सनलाइज्ड गाइडेंस ने उन्हें मोटिवेट बनाए रखने में भी मदद की.
अमीर ने यह भी बताया कि AI ने उन्हें सिर्फ डाइट और एक्सरसाइज ही नहीं, बल्कि उनकी आदतों और मानसिकता को सुधारने में भी मदद की. जैसे- नियमित नींद लेना, पानी की मात्रा बढ़ाना और छोटे-छोटे लक्ष्य तय करना. इन आदतों ने उनकी फिटनेस यात्रा को आसान और स्थायी बना दिया. उन्होंने यह भी सीखा कि वजन कम करना केवल शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक प्रक्रिया भी है. यह कहानी इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में AI फिटनेस इंडस्ट्री का एक बड़ा हिस्सा बन सकता है. हालांकि विशेषज्ञ यह भी सलाह देते हैं कि किसी भी बड़े बदलाव से पहले अपनी स्वास्थ्य स्थिति को समझना जरूरी है. सही जानकारी और संतुलित दृष्टिकोण के साथ AI को एक सहायक उपकरण के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है, जो आपकी फिटनेस यात्रा को सरल और प्रभावी बना सकता है.
About the Author

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें





