5-6 स्मार्टफोन की बैटरी का पावर इस एक ही फोन में, बिना चार्ज किए चलेगी हफ्तों, लोहे सी है मजबूत


आजकल ज्यादातर स्मार्टफोन डिजाइन, कैमरा या परफॉर्मेंस पर फोकस करते हैं, लेकिन एनरजाइज़र P30K Apex को खासतौर पर बैटरी लाइफ को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इस फोन में 30,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो आज के ज्यादातर स्मार्टफोन्स से कई गुना ज्यादा है. तुलना करें तो आजकल के ज्यादातर स्मार्टफोन्स से तो उनमें 4,000mAh से 7,000mAh तक की बैटरी मिलती है, जबकि एनरजाइज़र का यह फोन उससे काफी आगे निकल जाता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन हल्के इस्तेमाल में कई हफ्तों तक चल सकता है.

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 30,000mAh बैटरी है. शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन एक महीने तक स्टैंडबाय पर चल सकता है.

हालांकि असली बैटरी लाइफ का अंदाजा रियल-लाइफ टेस्ट के बाद ही लगेगा, लेकिन इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह फोन सामान्य स्मार्टफोन्स से कहीं ज्यादा समय तक चल सकता है.

इतनी बड़ी बैटरी को चार्ज करने में समय भी लगेगा, लेकिन इसमें 66W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जो USB-C पोर्ट के जरिए काम करेगा.

रग्ड डिजाइन और मिड-रेंज हार्डवेयर
बैटरी के अलावा फोन का बाकी हार्डवेयर एक रग्ड स्मार्टफोन जैसा है. इसमें MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया जा सकता है.

खास स्पेसिफिकेशन:

  • 12GB RAM
  • 512GB स्टोरेज
  • 6.95-इंच IPS डिस्प्ले
  • 2460 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन
  • मजबूती के लिए खास सर्टिफिकेशन
  • फोन को टिकाऊ बनाने के लिए इसमें कई प्रोटेक्शन रेटिंग दी गई हैं:
  • IP68 (डस्ट और पानी से सुरक्षा)
  • IP69K (हाई-प्रेशर वॉटर रेसिस्टेंस)
  • MIL-STD-810H (मिलिट्री ग्रेड मजबूती)

इसका मतलब यह फोन कठिन वातावरण में भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जैसे आउटडोर काम, ट्रैवल या एडवेंचर एक्टिविटी.

कैमरा

कैमरा के मामले में भी यह फोन कागज पर काफी दमदार दिखता है.

  • 200MP मेन कैमरा
  • अडिशनल सेकेंडरी कैमरा सेंसर
  • 50MP फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए

लॉन्च और कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक एनरजाइज़र P30K Apex को जून 2026 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है. इसकी कीमत लगभग €399 (करीब 42,000 रुपये) हो सकती है.

ये फोन खासकर उन यूजर्स को आकर्षित कर सकता है जिन्हें लंबी बैटरी लाइफ और मजबूत डिजाइन चाहिए, भले ही फोन का डिजाइन थोड़ा मोटा क्यों न हो.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img