राजनांदगांव। जमीन दिखाने और नोट डबल करने का झांसा देकर 1 लाख 75 हजार रुपये की झपटमारी! बसंतपुर पुलिस ने महज 3 घंटे में आरोपी को दबोच लिया।
9 अप्रैल को महाराष्ट्र के जयराम नागपुरे अपने साथी के साथ आरोपी मनोज जोशी उर्फ अमित हट्टेवार के कहने पर मोहारा आए। जमीन का बयाना देने को 1.75 लाख रुपये काले बैग में लाए थे। आरोपी ने नोट डबल करने का लालच दिया और मौका पाकर बैग झपटकर हाईवे की ओर भाग गया।
पीड़ित की शिकायत पर अपराध क्रमांक 163/2026 धारा 304 बीएनएस के तहत मामला दर्ज। एसपी अंकिता शर्मा, एएसपी कीर्तन राठौर और नगर एसपी वैशाली जैन के निर्देश पर इंस्पेक्टर एमएन साहू की टीम ने तुरंत एक्शन लिया। संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी को घेराबंदी में पकड़ा।
पूछताछ में अपराध कबूल। आरोपी के पास से 1.75 लाख का बैग बरामद। 34 वर्षीय मनोज जोशी उर्फ अमित हट्टेवार, चिखली का रहने वाला। कोर्ट से जेल वारंट मिला, अब जिला जेल में। टीम में इंस्पेक्टर एमएन साहू, उपनिरीक्षक देवादास भारती, आरक्षक किशोर यादव समेत अन्य शामिल।





