Thalapathy Vijay News: थलपति विजय ने ड्राइवर के बेटे को दिया MLA का टिकट, 35 साल के ईमानदारी का मिला ईनाम तो भावुक हुए पिता-पुत्र


होमताजा खबरदेश

थलपति विजय ने ड्राइवर के बेटे को दिया MLA का टिकट, भावुक हुए पिता-पुत्र

Last Updated:

Thalapathy Vijay gives election ticket to driver son: तमिलनाडु की राजनीति में थलपति विजय ने अपनी पार्टी TVK के उम्मीदवारों की सूची जारी कर सबका ध्यान खींचा. विरुगंबक्कम सीट से उन्होंने अपने ड्राइवर के बेटे सबरिनाथन को टिकट दिया, जिससे मंच पर भावुक माहौल बन गया. इस फैसले की सोशल मीडिया पर खूब सराहना हो रही है. साथ ही, लोग विजय के 2015 के एक विज्ञापन को भी याद कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने ड्राइवर की बेटी की सफलता को सेलिब्रेट किया था.

Zoom

थलपति विजय ने ड्राइवर के बेटे को विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया है.

बेंगलुरु: तमिलनाडु की राजनीति में रविवार को बिल्कुल फिल्मी सीन देखने को मिला. दक्षिण भारत की फिल्मों के सुपरस्टार थलपति विजय ने अपनी पार्टी तमिलगा वेट्ट्रि कझगम (TVK) के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की तो सबका ध्यान खींच लिया. विरुगंबक्कम विधानसभा सीट से टीवीके के उम्मीदवार का नाम सबको अचंभित कर रहा है. थलपति विजय ने इस सीट से सबरिनाथन को उम्मीदवार बनाया है. मंच से जैसे ही थलपति ने सबरिनाथन का नाम अनाउंस किया वैसे ही पूरा माहौल भावुक हो गया.

दरअसल, सबरिनाथन थलपति के ड्राइवर के बेटे हैं. राजेंद्रन नाम के शख्स करीब 35 साल से थलपति विजय की फैमिली में ड्राइवर हैं. विजय ने उनके बेटे सबरिनाथन को विधानसभा का टिकट दिया है. विजय ने जैसे ही इसकी घोषणा की पिता पुत्र दोनों मंच पर आए और उनसे लिपटकर रोने लगे. थलपति और उनके ड्राइवर के बीच का यह पल देखकर वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए.

सामने आए वीडियो में दिख रहा है थलपति विजय मंच पर ही सबरिनाथन और राजेंद्रन के आंसू पोछते नजर आए. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब सराहा जा रहा है. इस वीडियो पर लोग अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं. कुछ लोग ड्राइवर की ईमानदारी और कर्मठता की तारीफ कर रहे हैं तो ज्यादातर लोग विजय थलपति के फैसले की खूब प्रशंसा कर रहे हैं.

View this post on Instagram





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img