तेलंगाना का ‘मिनी मालदीव’! लखनावरम झील का अद्भुत नजारा, काकतीय इंजीनियरिंग का अनोखा चमत्कार


Last Updated:

Telangana Mini Maldives Lake: तेलंगाना के मुलुगु जिले में स्थित लखनावरम झील अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व के कारण पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है. काकतीय काल में बनाई गई यह झील उस समय की अद्भुत इंजीनियरिंग का उदाहरण मानी जाती है. चारों ओर हरे-भरे जंगलों और द्वीपों से घिरी यह झील आज ‘तेलंगाना का मिनी मालदीव’ कहलाती है. झील के ऊपर बना सस्पेंशन ब्रिज यहां आने वाले पर्यटकों के लिए खास आकर्षण है. खास बात यह है कि इस खूबसूरत स्थल को देखने के लिए टिकट मात्र 15 रुपये है.

ख़बरें फटाफट

हैदराबाद: आधुनिक इंजीनियरिंग के दौर में भी जब हम सदियों पुराने निर्माणों को देखते हैं तो दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो जाते हैं. तेलंगाना के गोविंदरावपेट मंडल के पास स्थित लखनावरम झील इसका जीवंत प्रमाण है. 13वीं शताब्दी में काकतीय राजाओं द्वारा बनाई गई यह मानव निर्मित झील आज न केवल सिंचाई का मुख्य स्रोत है बल्कि दक्षिण भारत के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक बनकर उभरी है.

इस झील का निर्माण काकतीय राजवंश के राजा गणपति देव के शासनकाल के दौरान लगभग 1213 ईस्वी हुआ था. यहां के विभाग से मिली जानकारी अनुसार काकतीय इंजीनियरों ने प्राकृतिक पहाड़ियों के बीच की घाटी को पहचानकर उनके बीच तीन छोटे बांध बनाकर पानी को रोका था. लगभग 10,000 एकड़ में फैली यह झील आज भी 3,500 एकड़ से अधिक कृषि भूमि की प्यास बुझाती है. यह काकतीय राजाओं की जल प्रबंधन के प्रति दूरदर्शिता का सबसे बड़ा सबूत है.

सबसे बड़ी खासियत इसके 13 छोटे-छोटे द्वीप
लखनावरम झील की सबसे बड़ी खासियत इसके 13 छोटे-छोटे द्वीप हैं. इन द्वीपों को मुख्य तट से जोड़ने के लिए बनाया गया 160 मीटर लंबा सस्पेंशन ब्रिज पर्यटकों को एक रोमांचक अनुभव देता है. घने जंगलों और पहाड़ियों से घिरी यह झील अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण किसी फिल्मी सेट जैसी नजर आती है यही वजह है कि इसे तेलंगाना का मिनी मालदीव भी कहा जाने लगा है यहां आपको बड़ों के 10 से 15 रुपये और बच्चों के लिए 5 रुपये का टिकट है.

तेलंगाना पर्यटन विभाग TSTDC
अक्सर लोग इसे वारंगल की झील कहते हैं लेकिन जिला पुनर्गठन के बाद अब यह तकनीकी रूप से मुुलुगु जिले के अंतर्गत आती है. तेलंगाना पर्यटन विभाग TSTDC ने यहाँ पर्यटकों के लिए लकड़ी के कॉटेज, ग्लास हाउस और वोटिंग की बेहतरीन व्यवस्था की है जिससे यहाँ पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है.

लखनावरम झील केवल एक जलाशय नहीं, बल्कि विरासत और आधुनिक पर्यटन का संगम है. अगर आप प्रकृति और इतिहास के प्रेमी हैं तो काकतीय काल का यह इंजीनियरिंग मार्वल आपकी बकेट लिस्ट में जरूर होना चाहिए.

About the Author

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img