चेन्नई8 मिनट पहले
- लिंक

तमिलनाडु भाजपा टीम ने गुरुवार को एक वायरल वीडियो पर एक्शन की मांग की। इस वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग बीच सकड़ पर एक बकरा काट रहे हैं, जिसके गले में तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई की तस्वीर बंधी है।
तमिलनाडु भाजपा के उपाध्यक्ष और पार्टी प्रवक्ता नारायण तिरुपति ने इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर शेयर करते हुए इसकी निंदा की थी। इस वीडियो को राज्य भाजपा यूनिट ने भी शेयर किया।
तिरुपति ने लिखा है कि सड़क के बीचों-बीच बकरा काटने का और अन्नामलाई के खिलाफ नारे लगाते हुए उन्होंने हार को सेलिब्रेट करना दिखाया है कि राजनीतिक रूप से तमिलनाडु में भाजपा के बढ़ने से डरी हुई हैं। ये वीडियो भी दिखाता है कि हमारी विपक्षी पॉलिटिकल संस्था किस हद तक नीचे गिर सकती है।
तिरुपति ने आगे लिखा कि इस वीडियो में यह भी सुना जा सकता है कि छोटे बच्चों को अन्नामलाई के खिलाफ नारे लगाने के लिए मजबूर किया गया। बच्चों के मन में नफरत और गुस्सा भरना गलत है और ये लेखिकाओं की घटिया राजनीति है। हम इन अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।
