Last Updated:
Risks of Low Sugar Diet: ऑस्ट्रेलिया की मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट एथेना कॉनेल के अनुसार शुगर को पूरी तरह छोड़ना सेहत के लिए नुकसानदायक है. इससे शरीर की मेटाबॉलिक प्रक्रियाएं बाधित हो सकती हैं और उम्र से पहले ही बुढ़ापा आ सकता है. शरीर को एनर्जी बनाने के लिए ग्लूकोज की जरूरत होती है. जब शरीर में शुगर की कमी होती है, तो इससे कई प्रक्रियाएं बाधित होती हैं.
शुगर छोड़ने से भी सेहत से जुड़ी कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं.
Why Sugar Essential for Body: चीनी यानी शुगर को सेहत का सबसे बड़ा दुश्मन माना जाता है. कई लोग इसे सफेद जहर तक बता देते हैं. सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो वायरल होते हैं, जिनमें चीनी खाने के नुकसान बताए जाते हैं. यह बात सही है कि जरूरत से ज्यादा चीनी खाना नुकसानदायक है, लेकिन लिमिट में चीनी खाना सेहत के लिए ठीक है. कई लोग चीनी को बिल्कुल अवॉइड करते हैं और लो शुगर डाइट लेते हैं. अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं, तो सावधान होने की जरूरत है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो शरीर में चीनी की कमी आपको उम्र से पहले बूढ़ा बना सकती है और कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं.
हमारी सेल्स को जीवित रहने और रिपेयरिंग के लिए एडिनोसिन ट्राइफॉस्फेट (ATP) की जरूरत होती है. ATP का निर्माण मुख्य रूप से ग्लूकोज यानी शुगर से होता है. जब हम अपनी डाइट से शुगर को पूरी तरह खत्म कर देते हैं, तो शरीर के पास एनर्जी पैदा करने के कच्चे माल की कमी हो जाती है. बिना पर्याप्त ऊर्जा के शरीर अपनी मरम्मत और पुनर्निर्माण की प्रक्रियाओं को धीमा कर देता है, जिससे बुढ़ापे के लक्षण जल्दी नजर आने लगते हैं.
View this post on Instagram





