चांदनी रात में भीगा ताज और रेगिस्तान की खामोशी, जेन Z और मिलेनियल्स की पहली पसंद बन रहा नाइट ट्रैवल


Night Travel Tourism: क्या कभी आपने कभी चांदनी रात में रेगिस्तान की खामोशी या पूनम की रोशनी से नहाए स्मारकों को महसूस किया है? अगर नहीं किया है तो तैयार हो जाइए क्योंकि भारत में अब ‘मूनलाइट एक्सप्लोरेशन’ का ट्रेंड जोर पकड़ रहा है, जहां यात्री दिन की तपिश और भीड़ के बजाय रात के सुकून को चुन रहे हैं. नाइट ट्रैवल का यह ट्रैंड युवा जेन जी और मिलेनियल्स पर सिर चढ़कर बोल रहा है.

क्यों पॉपुलर हो रहा है नाइट ट्रैवल
दरअसल, भारत 1.40 करोड़ लोगों का देश है. पूरा दिन कहीं भी किसी भी पर्यटन स्थल जाएं लोगों की भीड़ बेतरतीब बनी रहती है जहां सुकून के बजाय मूड खराब होने लगते हैं. इसलिए जैसे ही शाम ढलती है और भीड़ धीरे-धीरे कम होती है, भारत का एक अलग रूप सामने आता है. देश के हर कोने में भरे पड़े स्मारक हल्की सुनहरी रोशनी में चमकने लगते हैं, जंगलों में रात की शांत हलचल सुनाई देने लगती है और रेगिस्तान का आसमान तारों से भर जाता है. यह आनंद आपको दिन में किसी भी हाल में नहीं मिल सकता है. दिन की भागदौड़ में अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है. देशभर के पर्यटक अब दिन की व्यस्त यात्रा छोड़कर रात के शांत, ठंडे और सुकून भरे अनुभवों को चुन रहे हैं, जो ज्यादा निजी, गहरे और यादगार महसूस होते हैं. यह सब भारतीय पर्यटन उद्योग में एक बड़ा बदलाव लेकर आ रहा है.

पर्यटन क्षेत्र के बदल रहा यह ट्रैंड
इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स के अध्यक्ष रवि गोसाईं कहते हैं कि एक नया ट्रैवल ट्रेंड चुपचाप भारत के पर्यटन क्षेत्र को बदल रहा है. इसे मूनलाइट एक्सप्लोरेशन कहा जा रहा है. इजी माईट्रिप की सीएमओ मनमीत अहलुवालिया का कहना है कि अब यात्रा सिर्फ घूमने के लिए नहीं, बल्कि खुद को समझने, मानसिक सुकून पाने और अपनी सोच व मूल्यों से मेल खाने वाले अनुभवों के लिए की जा रही है. जॉर्नी के सीईओ संदीप कुमार कहते हैं, लोग अब ऐसे पलों की तलाश में हैं जो अलग हों, निजी पलों को व्यक्तिगत तरीके से महसूस करे और जिनकी अपनी एक लग कहानी हो.

रात के भारत का क्या-क्या आकर्षण
भारत में रात का आकर्षण काफी विशाल है. आप यहां चांदनी रात में कई चीजों को देख सकते हैं. पूरा राजस्थान और गुजरात में आप खामोश रेगिस्तान को रात में सुनहरे होते हुए महसूस कर सकते हैं. यहां से शांत चांद और तारे का आकर्षण अपने आप में अद्भुत होगा. आगरा का ताजमहल पूर्णिमा की रात में जब नहाती है तो ऐसा लगता है कि स्वर्ग के देवता यहां उतर आए हों. चांदनी रात में जंगल सफारी, रोशनी से सजे विरासत स्थलों की सैर, तारों के नीचे बैकवॉटर में कयाकिंग और चंद्रमा के अनुसार आयोजित छत पर सांस्कृतिक कार्यक्रम ये सब आपके शाम को खास बना देते हैं. रवि गोसाईं बताते हैं कि रात में नाइट ट्रैवल इसलिए भी मुफीद है क्योंकि रात में तापमान कम हो जाता है और खास निजी माहौल मिलता है. यह उन इलाकों में जहां दिन में बहुत गर्मी होती है. इससे यात्रा बहुत निजी और ज्यादा सुकून भरी लगती है. नॉकटूरिज्म (रात में घूमने का ट्रेंड) सिर्फ एक चलन नहीं है, बल्कि लोगों की भावनात्मक जरूरत को भी दर्शाता है. कोरोना के बाद यात्री अब सिर्फ घूमना नहीं चाहते, बल्कि मानसिक शांति, जीवन का अर्थ और भावनात्मक संतुलन को भी महत्व दे रहे हैं.

रात में क्या देखने जा रहे हैं लोग
अहलूवालिया के अनुसार, 75 प्रतिशत से ज्यादा यात्रियों ने रात राजस्थान के रेगिस्तान में तारों को निहारना, लद्दाख की शांत रातों में ट्रैकिंग और चांदनी रात से सजे विरासत स्थलों की सैर को पसंद किया है. इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी हैं. कम शोर, हल्की रोशनी और धीमी रफ्तार हमारे मन और इंद्रियों को शांत करती है. पूर्णिमा के त्योहारों के दौरान मंदिर दर्शन, जंगल में टहलना या तारों को देखना ये सब पल ध्यान (मेडिटेशन) जैसे सुकून का एहसास देते हैं. अहलूवालिया कहते हैं, रात हमें सुकून, आत्मचिंतन और ऐसी यादें देती है, जो यात्रा खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक साथ रहती हैं.

जेन जी की क्या पसंद है
युवा यात्री इस ट्रेंड को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं. डिजिटल दुनिया से प्रभावित जेन ज़ेड और मिलेनियल पीढ़ी एडवेंचर्स टूर और अलग-अलग अनुभवों की तलाश में रहने लगी है. ये लोग अब पारंपरिक दर्शनीय स्थलों से आगे बढ़कर कुछ नया और खास चाहते हैं. यह पीढ़ी इस बात पर ज्यादा ध्यान देती है कि यात्रा का अनुभव कैसा महसूस होता है और तस्वीरों में वह कितना आकर्षक दिखता है. वे कहते हैं, चाहे आधी रात का रेगिस्तान सफारी हो या लालटेन की रोशनी में विरासत स्थल की सैर, ऐसे पल देखने में सुंदर, इंस्टाग्राम पर साझा करने लायक और लोगों से जुड़ाव बढ़ाने वाले होते हैं. हालांकि वे यह भी बताते हैं कि रात में यात्राओं की व्यवस्था करना आसान नहीं होता. इसके लिए परमिट लेना, सुरक्षा सुनिश्चित करना, यातायात और आपसी तालमेल, ये सब रात में ज्यादा जटिल हो जाते हैं और इसके लिए अच्छी योजना की जरूरत होती है.

अवसर के साथ जिम्मेदारी भी
रात के पर्यटन में संभावनाएं तो हैं, लेकिन इसके साथ जिम्मेदारी भी जुड़ी है. सुरक्षा, पर्यावरण और स्थानीय नियमों का ध्यान रखते हुए ही इस ट्रेंड को आगे बढ़ाना जरूरी है. पर्यटन क्षेत्र के लिए रात में यात्रा करना नए अवसर लेकर आता है. होटल, गाइड और परिवहन सेवाएं अपने काम के घंटे बढ़ा सकते हैं, जिससे पर्यटकों की आवाजाही पूरे दिन में बराबर बंट जाती है. इससे विरासत स्थलों पर दबाव कम होता है और संसाधनों का बेहतर उपयोग होता है. लेकिन इस विकास के साथ सावधानी भी जरूरी है. संवेदनशील वन्यजीव क्षेत्र, स्थानीय समुदाय और सुरक्षा नियमों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है. गोसाई के अनुसार, पर्यटन को आगे बढ़ाते समय सतत विकास को प्राथमिकता देनी चाहिए. मूनलाइट टूरिज्म कोई थोड़े समय का चलन नहीं है. यह यात्रा के तरीके में एक बड़े बदलाव का संकेत है, जहां लोग जल्दबाजी की बजाय सुकून और भावनाओं से जुड़ा अनुभव चाहते हैं. जब सूरज ढलने के बाद भारत के प्राकृतिक दृश्य, स्मारक और आसमान अपना अलग रूप दिखाते हैं, तो यात्री महसूस करते हैं कि सबसे यादगार पल अक्सर शांति के समय में मिलते हैं. कभी-कभी किसी जगह को सच में समझने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि चांद निकलने का इंतजार किया जाए.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img