Summer Tips: स्किन जला देने वाली धूप से कैसे बचें? फॉलो करें ये कूलिंग टिप्स


Last Updated:

Body Cooling Tips: गर्मी के दिनों में बॉडी को चिलचिलाती धूप से बचाना बहुत जरूरी है. वरना शरीर पर सिर्फ टैनिंग नहीं सनबर्न के निशान भी नजर आ सकते हैं. ये सिर्फ दिखने में ही खराब नहीं लगते बल्कि इसमें हल्की चलन भी होती है. इसलिए जरूरी है चिलचिलाती धूप से बचने के उपायो को वक्त रहते जान लें.

ख़बरें फटाफट

Zoom

How To Keep Body Cool In Summer: गर्मी के मौसम ने दस्तक दे दिया है. मार्च के महीने में ही लोगों के पसीने छूटने लगे हैं. इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार गर्मी अपना नया रिकॉर्ड बनाने वाली है. ऐसे में हीटवेव और हीटस्ट्रोक से बचने के लिए कुछ सामान्य टिप्स को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.

नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) ने खास तौर पर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है. छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर गर्मी के मौसम को सुरक्षित और आरामदायक बनाया जा सकता है.

चिलचलाती धूप में कैसे रहें कूल?

खुद को हाइड्रेट रखें
एनएचएम के अनुसार, सबसे महत्वपूर्ण है पर्याप्त पानी पीना. दिनभर में खूब पानी, नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी या ओआरएस जैसे पेय पिएं. शरीर में पानी की कमी न होने दें, क्योंकि डिहाइड्रेशन हीटस्ट्रोक का सबसे बड़ा कारण बनता है.

सही कपड़ों का चुनाव जरूरी
दूसरी सबसे जरूरी चीज है गर्मी में कपड़ों का ध्यान रखें. हल्के रंग के सूती और हवादार कपड़े पहनें जो शरीर को ठंडक दें. गहरे रंग के या टाइट कपड़े गर्मी को ज्यादा सोखते हैं, इसलिए इनसे बचें. वहीं, दोपहर की तेज धूप से पूरी तरह बचें. सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बाहर निकलने से परहेज करें. अगर बाहर जाना जरूरी हो तो छाता, टोपी, धूप का चश्मा और गीला गमछा साथ रखें.

हीटस्ट्रोक के लक्षणों को नजरअंदाज न करें
हीटस्ट्रोक के लक्षणों पर नजर रखना बहुत जरूरी है. अचानक तेज बुखार, तेज पसीना आना या पसीना बिल्कुल न आना, चक्कर आना, उल्टी, सिरदर्द, बेहोशी, तेज धड़कन, त्वचा का लाल और सूखा होना जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत छायादार जगह पर ले जाएं, पानी पिलाएं और डॉक्टर से संपर्क करें.

इन चीजों का भी ध्यान रखें
यही नहीं पालतू जानवरों को भी छायादार जगह पर रखें और उन्हें पर्याप्त पानी दें. बहुत ज्यादा गर्मी में भारी शारीरिक काम या व्यायाम से बचें. घर में पंखा, कूलर या एसी का इस्तेमाल करें और कमरे को ठंडा रखने की कोशिश करें. अगर कोई गंभीर लक्षण दिखे तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुंचें.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img