अचानाक कड़कने लगी बिजली, फिर आंधी-तूफान के साथ आई जोरदार बारिश, कुदरत के तांडव से थर्राया पूरा इलाका
अचानाक कड़कने लगी बिजली, फिर आंधी-तूफान के साथ आई जोरदार बारिश, कुदरत के तांडव से थर्राया पूरा इलाका
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सोमवार की शाम को अचानक मौसम का रंग बदल गया. मौसम सुबह से ही खराब था लेकिन, दोपहर होते-होते भारी तबाही और दहशत वाली स्थिति पैदा हो गई. कड़कड़ाहट और आसमानी बिजली के साथ आए जोरदार तूफान ने स्थानीय लोगों की धड़कनें बढ़ा दी हैं. सोमवार दोपहर को राजौरी के कई हिस्सों में बड़े-बड़े ओले गिरने से न केवल जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, बल्कि फसलों को भी भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है. लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं और प्रशासन ने भी खराब मौसम के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.





