✍️ टीवी 1 इंडिया न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़
गरियाबंद _मैनपुर विकासखंड क्षेत्र के दूरस्थ वनांचलों में अनुविभाग स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन दिनांक 05 दिसंबर से दिनांक 02 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है दिनांक 15 दिसंबर सोमवार को मैनपुर ब्लॉक अंतर्गत आने वाले नवीन तहसील अमलीपदर क्षेत्र के ग्राम पंचायत खोखमा ध्रुवागुड़ी में अनुविभाग स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र भर के जनप्रतिनिधि व हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी शामिल रहे आयोजित शिविर में 41आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से खंड स्तरीय आवेदनों का तत्कालीन निराकरण भी किया गया उपयुक्त शिविर के प्रभारी मैनपुर अनुविभागीय अधिकारी डॉ. तुलसीदास मरकाम ने प्रेस वार्तालाप पर टीवी 1 इंडिया न्यूज़ को बताया कि गरियाबंद कलेक्टर के निर्देशानुसार मैनपुर अनुविभाग के जनमानस के समस्याओं के समाधान के लिए अनुविभाग स्तरीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है आज ग्राम खोखमा ध्रुवागुड़ी में आयोजित अनुविभाग स्तरीय जन समस्या निवारण का आयोजन किया गया था अनुविभाग ब्लॉक के सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे थे फिर भी जिनकी उपस्थिति नहीं थी उन्हें कारण बताओं नोटिस दिया जाएगा जन समस्या निवारण शिविर में 41 आवेदन प्राप्त हुआ प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा जो उच्च स्तर की आवेदनों के अनुरूप मांगे हैं उसे उच्च अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर निराकरण किया जाएगा श्री मरकाम ने प्रेस वार्तालाप पर टीवी 1 इंडिया न्यूज़ को आगे यह भी बताया कि जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन सत प्रतिशत सफल रहा। शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है हमारा लक्ष्य है शिविर में क्षेत्र भर से आए जनप्रतिनिधियों व ग्रामीण समेत सभी विभाग के विभागीय अधिकारी कर्मचारी गण मुख्य रूप से शामिल रहे।

