पेपर पढ़कर हो गए कंफ्यूज… GK पेपर बना ‘टेंशन का कारण’! छात्र बोले- करंट अफेयर्स ने किया सबसे ज्यादा परेशान


X

GK पेपर ने उड़ाए होश! SI परीक्षा में पूछे गए कठिन सवालों से अभ्यर्थी हुए हैरान

 

arw img

SI Exam 2025 Ground Report: उप निरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा के तहत आयोजित GK पेपर इस बार अभ्यर्थियों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण साबित हुआ. Rajasthan के विभिन्न परीक्षा केंद्रों से मिली ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार, अधिकांश स्टूडेंट्स ने पेपर को कठिन बताया. खासकर करंट अफेयर्स और इकोनॉमिक्स से जुड़े सवालों ने अभ्यर्थियों को ज्यादा परेशान किया. कई प्रश्न घुमाकर और गहराई से पूछे गए, जिससे समय प्रबंधन भी मुश्किल हो गया. छात्रों का कहना है कि पेपर का स्तर अपेक्षा से अधिक था, जिससे अच्छे अंक लाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है. हालांकि कुछ छात्रों ने इसे प्रतियोगी परीक्षा के स्तर के अनुसार उचित भी माना. कुल मिलाकर, इस बार का GK पेपर चयन प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाने वाला साबित हो सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img