यूपी-बिहार से राजस्थान तक असर
उत्तर प्रदेश में 9 अप्रैल को आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट है। अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और इटावा समेत कई जिलों में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 11 अप्रैल को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
बिहार में 9 अप्रैल को वज्रपात और बारिश का अलर्ट है। दरभंगा, मधुबनी, अररिया, समस्तीपुर, वैशाली, सिवान, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर और किशनगंज में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 10 अप्रैल से मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
राजस्थान में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन 9 अप्रैल से मौसम में सुधार के संकेत हैं। 10 अप्रैल से तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर और जयपुर समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। फिलहाल राज्य के 10 से ज्यादा शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है।





