25.2 C
New York

महिला सुरक्षा हेतु भाजपा सरकार के विरोध में मौन प्रदर्शन में सम्मिलित हुए छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी

Published:

डोंगरगढ़ – प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ़ जागरूकता फैलाने और न्याय की मांग करने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा भाजपा सरकार के विरोध में जिला स्तरीय एक दिवसीय मौन प्रदर्शन का आयोजन राजनांदगांव में किया गया। इस प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।और
विष्णु लोधी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ़ बढ़ते अपराधों के प्रति समाज और प्रशासन की जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने इस प्रदर्शन में हिस्सा लेकर यह संदेश दिया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए संघर्ष करता रहेगा।उन्होंने यह भी कहा, “लाचार कानून व्यवस्था के कारण महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं और भाजपा सरकार मुकदर्शक बनी हुई है।

लगातार गैंगरेप की घटनाएं प्रदेश में निरंतर बढ़ती ही जा रही हैं।”
यह मौन प्रदर्शन प्रदेश भर में महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा और अपराध के मामलों पर कठोर कार्रवाई की मांग करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

विष्णु लोधी ने इस मौके पर अपने वक्तव्य में सभी से अपील की कि वे महिला सुरक्षा के मुद्दे पर एकजुट होकर आवाज उठाएं और सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग करें।

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist Media | Editor | Writer | Digital Creator | photography | Travel Vlogger | Web-app Developer | IT Cell’s | Social Work | Public Relations

Related articles

spot_img

Recent articles

spot_img