₹13,000 से कम में इतना कुछ! Redmi का नया फोन बन रहा है सबका फेवरेट, मिलती है 6300mAh बैटरी और बड़ा डिस्प्ले


शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन रेडमी 15A लॉन्च कर दिया है. ये फोन उन यूजर्स के लिए खास है जो कम कीमत में बड़े फीचर्स और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं. आजकल बजट सेगमेंट में भी यूजर्स 5G कनेक्टिविटी, बड़ी स्क्रीन और अच्छी परफॉर्मेंस की उम्मीद करते हैं, और रेडमी 15A इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है.

रेडमी 15A की शुरुआती कीमत ₹12,999 रखी गई है, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है. इसके अलावा, दूसरे वेरिएंट्स की कीमत ₹14,499 और ₹16,499 तक जाती है. यह स्मार्टफोन 3 अप्रैल से फ्लिपकार्ट, Mi.com और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा.

इस फोन में 6.9-इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इससे स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का एक्सपीरियंस काफी स्मूथ हो जाता है.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T8300 5G प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है. यह फोन 6GB तक RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसे MicroSD कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है.

कैमरा की बात करें तो रेडमी 15A में 32MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो डेली फोटोग्राफी और वीडियो कॉल के लिए अच्छा है.

बैटरी है पावरपैक
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6300mAh बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 2 दिन तक चल सकती है. साथ ही, इसमें 15W फास्ट चार्जिंग और 7.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है.

इसके अलावा, फोन Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है और कंपनी 4 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा कर रही है.

रेडमी 15A बजट सेगमेंट में एक शानदार ऑप्शनोमोमोम बनकर सामने आया है, जो कम कीमत में ज्यादा फीचर्स ऑफर करता है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img