बदलते मौसम और बढ़ते प्रदूषण के कारण इन दिनों लोगों में त्वचा संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. स्किन एलर्जी के मामले भी सामने आ रहे हैं. ऐसे में लोग महंगे क्रीम का सहारा लेते हैं. लेकिन अब घर पर ही सस्ता और असरदार देसी क्रीम तैयार किया जा सकता है. देसी क्रीम तैयार करने के लिए दो चम्मच नारियल तेल, एक चम्मच एलोवेरा जेल, आधा चम्मच हल्दी पाउडर और कुछ बूंद नीम तेल मिलाकर क्रीम तैयार करें. इस मिश्रण को दिन में दो बार प्रभावित त्वचा पर लगाने से सूजन और खुजली में राहत मिलती है.





