Last Updated:
SI Recruitment Admit Card 2026: SI भर्ती परीक्षा 2026 के लिए अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है, क्योंकि 2 अप्रैल को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. इस बार परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त बनाया गया है. अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड पर दिए गए QR कोड को स्कैन कराना अनिवार्य होगा. बिना QR कोड स्कैन के किसी भी उम्मीदवार को एंट्री नहीं मिलेगी. परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोका जा सके.
SI भर्ती परीक्षा: 2 अप्रैल को जारी होगा एडमिट कार्ड, QR कोड से मिलेगी एंट्री
जयपुर: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा लगातार भर्तियों का आयोजन किया जा रहा हैं लेकिन इस साल राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने जा रही एसआई भर्ती 2025 अभ्यर्थियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं जिसकी परीक्षा 5 और 6 अप्रैल को आयोजित होने जा रही हैं. इस भर्ती में इस बार 1015 पदों के लिए 7.70 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे. 1015 पदों की इस SI भर्ती में सब इंस्पेक्टर AP, IB, MBC और प्लाटून कमांडर के पद शामिल हैं. राजस्थान में एसआई भर्ती को बड़ी भर्ती माना जाता हैं. जिसके लिए अभ्यर्थी सालों तक तैयारी करते हैं. लेकिन राजस्थान में SI भर्ती को लेकर हर बार कुछ न कुछ विवाद होते आएं हैं लेकिन इस बार प्रशासन सफलता पूर्वक परिक्षा के आयोजन की तैयारियों में जुटा हैं. SI भर्ती परीक्षा के फिलहाल एडमिट कार्ड जारी नहीं हैं लेकिन परिक्षा के लिए किस अभ्यर्थी का परीक्षा जिला कौन सा होगा.
इसकी जानकारी अब अभ्यर्थी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं. इसके अलावा 2 अप्रैल को आयोग द्वारा अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे. 5 और 6 अप्रैल को 11 से दोपहर 1 बजे तक सामान्य हिंदी तथा दोपहर 3 से सायं 5 बजे तक जनरल नॉलेज एंड जनरल साइंस के प्रश्न-पत्र की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. इस बार SI परिक्षा को लेकर प्रशासन पूरी सख्ती और सावधानी के साथ परिक्षा को पार्दर्शिता करवाने की तैयारी में जुटा हैं.
इस पर परिक्षा में अभ्यर्थियों को QR कोड से मिलेगा प्रवेश
5 और 6 अप्रैल को आयोजित होने जा रही SI भर्ती के लिए राजस्थान लोकसेवा आयोग और प्रशासन द्वारा लगातार तैयारियां चल रही हैं खासतौर पर फर्ज़ी और डमी कैंडिडेट के लिए बोर्ड ने खास तैयारियां और सुरक्षा व्यवस्था सख्त की हैं जिसमें इस बार SI भर्ती की परिक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों को सभी 41 शहरों में 1174 केंद्र पर अभ्यर्थियों की पहचान के लिए QR कोड युक्त एडमिट कार्ड से होगी. साथ ही अभ्यर्थियों के लिए मूल फोटो पहचान पत्र भी अनिवार्य किया गया हैं. सभी केंद्र पर वीडियो रिकॉर्डिंग से लेकर CCTV कैमरों से नज़र रखी जाएगी. इस बार परिक्षा के आयोजन में पेपर लीक जैसे विवादों के लिए ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति और सुदृढ़ निगरानी के साथ कड़े सुरक्षा प्रबंधों के साथ परिक्षा संपन्न कराया जाएगी. इसलिए परिक्षा के आयोजन के लिए संबंधित संभागीय आयुक्तों, जिला कलेक्टर्स एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर सतत निगरानी, प्रभावी कानून-व्यवस्था और समयबद्ध समन्वय सुनिश्चित करते हुए परिक्षा का आयोजन सफल रूप से करवाया जाए.
परिक्षा केंद्रों के 100 मी. के दायरे में बंद रहेंगे साइबर कैफे व ई-मित्र
SI भर्ती की इस परिक्षा के दौरान इस बार ख़ासतौर पर हर प्रकार से निगरानी रखी जाएगी जिसके तहत किसी भी प्रकार के पेपर लीक जैस मामलों को रोकने के लिए परिक्षा केंद्र के 100 मीटर के दायरे में साइबर कैफे एवं ई-मित्र केंद्रों को परीक्षा अवधि के दौरान बंद रखा जाएगा और परिक्षा में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लागू किया जाएगा. साथ परिक्षा केंद्रों पर परिक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए क्यूआर कोड युक्त प्रवेश पत्र, फोटो पहचान एवं वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे बहु-स्तरीय उपाय को सख्ती से लागू किया जाएगा. जिसके चलते डमी अभ्यर्थियों पर पूरी मुस्तैदी के साथ निगरानी रखी जाएगी. परिक्षा केंद्रों पर इस बार वीडियोग्राफी के अलावा फ्लाइंग स्क्वॉड की सक्रियता भी रहेगी. जिसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं.
SI की भर्तियों में हुए हैं अब तक कई बड़े विवाद
राजस्थान में SI भर्ती परिक्षाओं के अब तक सबसे ज्यादा विवाद के मामले देखने को मिले हैं जिसमें पेपर लीक से लेकर डमी कैंडिडेट के मामलों चलते सबसे ज्यादा विवाद रहा हैं लेकिन इस बार राजस्थान लोक सेवा आयोग और प्रशासन के द्वारा पुराने अनुभवों से खीख लेते हुए. कड़ी निगरानी और सुरक्षा के साथ SI भर्ती परीक्षा सफलतापूर्वक कराने की तैयारी चल रही हैं. इस परिक्षा के लिए इस बार गंभीरता के साथ पर्यवेक्षी अधिकारियों का चयन किया जाएगा और जीरो टॉलरेंस के तहत शत-प्रतिशत अनुपालना सुनिश्चित निर्देश अनुसार परिक्षा का आयोजन होगा. क्योंकि पिछले सालों में REET और अन्य परिक्षाओं में पेपर लीक जैसे विवादों ने बोर्ड और आयोग के साथ प्रशासन की तैयारी होने के बावजूद इस प्रकार के विवाद हुए हैं. जो अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ सीधे तौर पर जुड़े हैं.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें





