4.3 C
New York

ग्राम झितरीडूमर में 20 साल बाद हुआ श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ भक्तिमय बना गांव

Published:

✍️ टीवी 1 इंडिया न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़

गरियाबंद _ ग्राम झितरीडूमर में 17 से 25 फरवरी तक 9 दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ यह धार्मिक आयोजन स्वर्गीय आशाराम की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा कराया गया।ग्रामीणों के अनुसार, गांव में करीब 20 वर्षों बाद इस तरह का भव्य श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ आयोजित हुआ जिससे पूरे क्षेत्र में विशेष उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला नौ दिनों तक कथा पूजन, हवन, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम चलता रहा जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और धर्मलाभ प्राप्त किया इस दौरान कथा वाचन महाराज मनोज दुबे द्वारा किया गया जिन्होंने श्रीमद्भागवत की महिमा का वर्णन करते हुए धर्म भक्ति सेवा और सदाचार का संदेश दिया जिससे ग्रामीणों में आध्यात्मिक जागरूकता और सामाजिक एकता की भावना मजबूत हुई यह आयोजन में स्व आशाराम के पिता गुजरात सिंह ध्रुव पुत्र कृष्ण कुमार ध्रुव, बलराम ध्रुव एवं नागेश ध्रुव द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शीतला समिति के तेजराम नेताम अंजोर कुंजाम, रोमन यादव, रोहित नेताम, मुकेश मंडावी, नारद कुंजाम एवं परदेशी मरकाम सहित ग्रामीण मालगुजार ध्रुव, नेमीचंद ध्रुव, तपेश्वर ध्रुव, त्रिलोकी ध्रुव, कुंजीलाल ध्रुव, ताराचंद ध्रुव, परदेशी राम ध्रुव, सेवक राम ध्रुव, अमर सिंह ध्रुव सहित अनेक श्रद्धालुओं का सहयोग मिला। भंडारे में मरकाम परिवार ने तीन दिन, परस राम ध्रुव ने एक दिन तथा दो दिनों तक पूरे ग्रामवासियों ने सामूहिक रूप से भंडारे की व्यवस्था संभालकर आयोजन को सफल बनाया

Related articles

spot_img

Recent articles

spot_img