डायबिटीज के मरीजों को चावल खाने चाहिए या नहीं? एंडोक्रोनोलॉजिस्ट ने बताई काम की बात, देखें वीडियो


 

Diabetes Management Tips: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसे कंट्रोल करने के लिए खानपान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है. शुगर के मरीजों को ज्यादा कार्ब्स और मीठी चीजों से बचने की सलाह दी जाती है. डायबिटीज के मरीजों का सबसे कॉमन सवाल होता है कि क्या उन्हें चावल खाने चाहिए या नहीं? हरियाणा के करनाल के जाने-माने एंडोक्रोनोलॉजिस्ट डॉ. आशीष सहगल ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए एक वीडियो में बताया है कि डायबिटीज का मतलब खाने का पूरी तरह त्याग करना नहीं, बल्कि उसे सही तरीके और सही मात्रा में खाना है. सफेद चावल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) अधिक होता है, जो शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है. हालांकि अगर चावल को फाइबर युक्त सब्जियों, दालों या प्रोटीन के साथ मिलाकर खाया जाए और इसकी मात्रा सीमित रखी जाए, तो इसे डाइट में शामिल किया जा सकता है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img