रमेश ने कहा, “पूरी तरह से बाहरी दानदाताओं की उदारता पर निर्भर, एक दिवालिया अर्थव्यवस्था वाला और कई मायनों में टूटा हुआ देश पाकिस्तान ऐसी भूमिका निभाने में सक्षम हुआ, जो प्रधानमंत्री मोदी की सहभागिता और विमर्श प्रबंधन की रणनीति पर सवाल उठाता है। उन्होंने या उनकी टीम ने यह भी कभी नहीं बताया कि 10 मई, 2025 को ऑपरेशन सिन्दूर को अचानक क्यों रोक दिया गया था – जिसकी पहली घोषणा अमेरिकी विदेश मंत्री की ओर से हुई थी और जिसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति तब से लगभग सौ बार श्रेय ले चुके हैं। “
उन्होंने दावा किया, “विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को दलाल कहकर खारिज कर दिया था, लेकिन अब स्वयंभू विश्वगुरु पूरी तरह बेनकाब हो गए हैं, उनकी स्वघोषित 56 इंच की छाती सिकुड़ गई है। उनकी कायरता न केवल इज़राइल की आक्रामकता, बल्कि व्हाइट हाउस में उनके अच्छे दोस्त द्वारा इस्तेमाल की जा रही पूरी तरह से अस्वीकार्य और अपमानजनक भाषा पर उनकी चुप्पी से प्रदर्शित होती है।”





