मिसाइलों और फाइटर जेट्स का समुद्री राक्षस, अमेरिका के ‘ब्रह्मास्त्र’ से झुलसा ईरान, नहीं रुकेगा ‘मौत का तांडव’


होमदुनियाअमेरिका

मिसाइलों और फाइटर जेट्स का समुद्री राक्षस, US के ‘ब्रह्मास्त्र’ से झुलसा ईरान

Last Updated:

अमेरिकी नेवी का एयरक्राफ्ट कैरियर ‘USS अब्राहम लिंकन’ (CVN-72) ईरान के लिए काल बन गया है. इसके महज 4.5 एकड़ के ‘हिलते हुए डेक’ (जिसे पायलट ‘डाक टिकट’ कहते हैं) से अमेरिकी फाइटर जेट्स दिन-रात सटीक टेकऑफ और लैंडिंग कर रहे हैं और समुद्री मोर्चे से ईरानी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

यूएसएस अब्राहम लिंकन को दुश्मनों के लिए चलता-फिरता काल कहा जाता है. (फाइल फोटो)

वॉशिंगटन. समुद्र के बीच दौड़ता एक विशाल वॉरशिप और उस पर महज 4.5 एकड़ का फ्लाइट डेक. लेकिन पायलटों के लिए यह कोई साधारण रनवे नहीं, बल्कि चलती हुई ‘डाक टिकट’ पर उतरने जैसा रोमांचक और खतरनाक अनुभव होता है. अमेरिकी नौसेना के एयरक्राफ्ट कैरियर शिप यूएसएस अब्राहम लिंकन (सीवीएन-72) पर हर दिन यही चुनौती हकीकत बनती है. तेज रफ्तार जेट, सीमित जगह और लगातार हिलता हुआ जहाज, इन सबके बीच लैंडिंग करना किसी परफेक्ट टाइमिंग वाले खेल से कम नहीं.

फिर भी, इस पोत का प्रशिक्षित क्रू इसे इतनी सहजता से अंजाम देता है कि यह सब कुछ सामान्य सा लगने लगता है. दिन हो या घना अंधेरा, हर टेकऑफ और हर लैंडिंग में सटीकता, तालमेल और हिम्मत का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिलता है. दरअसल, यह सिर्फ एक सैन्य प्रक्रिया नहीं, बल्कि कौशल, अनुशासन और साहस का ऐसा संगम है, जो हर बार आसमान और समुद्र के बीच एक नई कहानी रचता है. बता दें कि जब से ईरान और अमेरिका-इजरायल युद्ध शुरू हुआ है, तब से अमेरिकी सेना हर मोर्चे पर डटकर ईरान पर हमले कर रही है. इसी दौरान, अमेरिकी नेवी की तरफ से भी ईरान पर हमले जारी है.

इधर, आज इजरायल ने दावा किया कि उसने रात भर हवाई हमले करने के बाद तेहरान की एक फैक्ट्री में बैलिस्टिक मिसाइल प्रोडक्शन को ‘काफी कम’ कर दिया है. इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने कहा कि उसने तेहरान के ‘दर्जनों’ टारगेट पर हमले किए. उसने कहा कि इन जगहों का इस्तेमाल मिसाइलों के डेवलपमेंट के लिए जरूरी पार्ट्स बनाने में किया जाता था. जिन जगहों पर हमला हुआ उनमें एक कंपोनेंट स्टोरेज फैसिलिटी , एक मिसाइल फ्यूल प्लांट और एक प्रोडक्शन साइट शामिल हैं.

आईडीएफ के टेलीग्राम पोस्ट में कहा गया, “आईडीएफ, सरकार की हथियार प्रोडक्शन फैसिलिटी पर अपने हमले बढ़ाता रहेगा ताकि उसके बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम को आगे बढ़ाने की काबिलियत को कम किया जा सके, जो इजरायल के लिए सीधा खतरा है.” इससे पहले शीर्ष अधिकारियों की बैठक में शनिवार को देश के रक्षामंत्री इजराइल काट्ज ने ईरान पर हमले और तेज करने के संकेत दिए. उन्होंने लगभग वही बात कही जो इस टेलीग्राम पोस्ट से स्पष्ट होती है.

‘टाइम्स ऑफ इजरायल’ के मुताबिक, काट्ज ने कहा कि इजरायल ईरानी शासन के खिलाफ हमले को लीड करने, उसके कमांडरों को खत्म करने और उसकी रणनीतिक क्षमताओं को कम करने में यकीन रखता है. यह तब तक जारी रहेगा जब तक इजरायल और इस क्षेत्र में यूएस हितों के लिए खतरा दूर नहीं हो जाता. उनके हवाले से कहा गया, “हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक युद्ध के सभी मकसद पूरे नहीं हो जाते.” काट्ज का कहना है कि इस हफ्ते ईरान के खिलाफ हमले और तेज होंगे.

About the Author

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img