सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 8 और गैलेक्सी Z फोल्ड 8 जल्द होंगे लॉन्च.


दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी सैमसंग इस साल अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपने समर लॉन्च इवेंट में सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 8 और सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 8 को पेश कर सकती है. ये इवेंट आमतौर पर जुलाई में आयोजित किया जाता है. नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गैलेक्सी Z फ्लिप 8 में बैटरी कपैसिटी में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया जाएगा और यह मौजूदा मॉडल सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 7 के समान ही रह सकती है.

रिपोर्ट के मुताबिक गैलेक्सी Z फ्लिप 8 में डुअल बैटरी सेटअप दिया जा सकता है, जो फोल्डेबल डिजाइन की वजह से फोन के दोनों हिस्सों में लगाया जाता है. इसमें: 1,150mAh की पहली बैटरी और 3,024mAh की दूसरी बैटरी दी जा सकती है.

दोनों को मिलाकर फोन की रेटेड बैटरी क्षमता 4,174mAh होगी, जबकि मार्केटिंग के लिए इसे लगभग 4,300mAh बताया जा सकता है. यही बैटरी क्षमता गैलेक्सी Z फ्लिप 7 में भी दी गई थी.

हालांकि बैटरी क्षमता समान रहने के बावजूद कंपनी बेहतर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर ऑप्टिमाइजेशन के जरिए बैटरी लाइफ को बेहतर बना सकती है.

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
लीक रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 8 में एक्सिनोस 2600 चिपसेट दिया जा सकता है, जो 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होगा. यह प्रोसेसर बेहतर परफॉर्मेंस और ऊर्जा दक्षता देने के लिए डिजाइन किया गया है.

कैमरा में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं
रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि नए मॉडल में कैमरा हार्डवेयर में बड़ा अपग्रेड देखने को नहीं मिलेगा. यानी कंपनी इस बार बड़े बदलावों की बजाय छोटे-छोटे सुधार पर ध्यान दे सकती है.

प्रोडक्शन प्लान
रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग इस साल: 3.5 मिलियन यूनिट गैलेक्सी Z फोल्ड 8, 3 मिलियन यूनिट गैलेक्सी Z फ्लिप 8 का प्रोडक्शन करने की योजना बना रही है. ज्यादा उत्पादन लक्ष्य यह संकेत देता है कि कंपनी को बुक-स्टाइल फोल्डेबल मॉडल में ज्यादा मांग की उम्मीद है.

कितनी हो सकती है कीमत
रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 8 की शुरुआती कीमत करीब EUR 1,199 (लगभग 1,27,000 रुपये) हो सकती है, जो पिछले मॉडल के समान है. भारत में सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 7 की शुरुआती कीमत 1,09,999 रुपये से शुरू होती है (12GB + 256GB वेरिएंट).



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img