प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy S26 सीरीज, बगल वाले को नहीं दिखेगी स्क्रीन


Last Updated:

Samsung Galaxy Unpacked 2026: 6 सीरीज के 3 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं. इस सीरीज के तहत कंपनी ने Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra पेश किए हैं.

Zoom

सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा (फोटो- samsung.com)

Samsung Galaxy Unpacked 2026: दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग ने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में आयोजित अपने ‘गैलेक्सी अनपैक्ड’ इवेंट में स्मार्टफोन सीरीज Galaxy S26 को लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज के तहत कंपनी ने Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra पेश किए हैं. इसके अलावा कंपनी ने नए Galaxy Buds 4 और Galaxy Buds 4 Pro को भी लॉन्च किया.

सैमसंग के सीईओ टीएम रोह ने कहा कि Galaxy S26 लाइनअप दुनिया का पहला ‘एजेंटिक AI फोन’ है. उन्होंने कहा, ”कल्पना कीजिए एक ऐसा फोन जो आपकी जरूरतों को आपसे पहले समझ ले. ऐसा फोन जो आपकी आदतों को सीखे और रियल-टाइम में खुद को ढाल ले. ऐसा फोन जो आपकी ओर से काम भी कर सके.”

बगल वाले को स्क्रीन भी नहीं दिखेगी!
Galaxy S26 Ultra में नई ‘प्राइवेसी डिस्प्ले’ तकनीक दी गई है, जो फोन के मालिक के अलावा किसी और के लिए स्क्रीन के खास हिस्सों को काला कर देती है. इसका मतलब है कि अगर कोई आपके बगल में खड़ा होकर आपके फोन में झांकने की कोशिश करेगा, तो उसे स्क्रीन काली दिखाई देगी. सिर्फ आप ही उसे देख पाएंगे.

11 मार्च से शुरू होगी बिक्री
Galaxy S26 सीरीज तीन वेरिएंट में उपलब्ध है- S26, S26 Plus और S26 Ultra. कंपनी ने बुधवार से प्री-ऑर्डर शुरू कर दिए हैं और ये डिवाइस 11 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. S26 और S26 Plus की कीमत में 100 डॉलर की बढ़ोतरी की गई है.

दो नए ईयरबड्स Galaxy Buds 4 और Buds 4 Pro भी लॉन्च
Galaxy S26 सीरीज के अलावा सैमसंग ने दो नए ईयरबड्स Galaxy Buds 4 और Buds 4 Pro भी लॉन्च किए हैं, जिन्हें नए फोन के साथ आसानी से पेयर किया जा सकेगा.

Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत

  • 12GB + 256GB – 1,39,999 रुपये
  • 12GB + 512GB – 1,59,999 रुपये
  • 16GB + 1TB – 1,89,999 रुपये

Samsung Galaxy S26+ की कीमत

  • 12GB + 256GB – 1,19,999 रुपये
  • 12GB + 512GB – 1,39,999 रुपये

Samsung Galaxy S26 की कीमत

  • 12GB + 256GB – 87,999 रुपये
  • 12GB + 512GB – 1,07,999 रुपये

Galaxy Buds 4 और Galaxy Buds 4 Pro की कीमत

  • Galaxy Buds 4 Pro – 22,999 रुपये
  • Galaxy Buds 4 – 16,999 रुपये

लॉन्‍च से पहले दुबई में बिक रहा था Samsung Galaxy S26 Ultra
बता दें कि गैलेक्सी S26 सीरीज के लॉन्च होने से ही पहले यूट्यूबर साहिल करौल साह‍िल ने एक चौंकाने वाला दावा किया था. साहिल ने एक दुकान की तस्‍वीर करते हुए दावा किया था कि उसने स्‍टॉक पहले ही रख लिया था और दुकान में फाेन की बिक्री भी शुरू हो गई थी. हाल ही में साहिल ने दुबई में Samsung Galaxy S26 Ultra को खरीदा और उसे अनबॉक्‍स कर दुनिया को दि‍खाया था.

About the Author

authorimg

विनय कुमार झा

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img