सैमसंग गैलेक्सी एआई ओपन मल्टी-एजेंट इकोसिस्टम की नई रणनीति.


सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपनी गैलेक्सी एआई रणनीति के अगले चरण का ऐलान किया है. कंपनी इसे एक ओपन, इंटीग्रेटेड और मल्टी-एजेंट इकोसिस्टम के रूप में पेश कर रही है, जिसका मकसद रोजमर्रा के कामों को आसान बनाना है.

सैमसंग का कहना है कि गैलेक्सी एआई अब सिर्फ किसी एक ऐप तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ऑपरेटिंग सिस्टम लेवल पर काम करेगा. इससे AI एक्सपीरिएंस ज्यादा प्राकृतिक, संदर्भ आधारित और बिना रुकावट के होगा.

एक AI नहीं, कई AI एजेंट
सैमसंग के अनुसार, अब लगभग 80% यूजर्स अलग-अलग कामों के लिए दो या उससे ज्यादा AI टूल्स का इस्तेमाल करते हैं. कोई सर्च के लिए अलग AI लेता है, तो कोई नोट्स, रिमाइंडर या कंटेंट बनाने के लिए अलग.

इसी ट्रेंड को देखते हुए सैमसंग ने गैलेक्सी एआई को इस तरह तैयार किया है कि इसमें कई AI एजेंट एक साथ काम कर सकें.

कंपनी के मोबाइल एक्सपीरिएंस (MX) बिजनेस के प्रेसिडेंट वोन-जून चोई के मुताबिक, ‘गैलेक्सी एआई एक ऑर्केस्ट्रेटर की तरह काम करेगा, जो अलग-अलग AI को एक सहज अनुभव में जोड़ देगा.’

ऐप नहीं, सिस्टम लेवल पर AI
सैमसंग ने साफ किया है कि गैलेक्सी एआई सिर्फ ऐप-बेस्ड फीचर नहीं होगा. यह सिस्टम फ्रेमवर्क लेवल पर काम करेगा. यानी यूजर को बार-बार ऐप बदलने या कमांड दोहराने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

इसी दिशा में कंपनी ने Perplexity AI के साथ साझेदारी की है. परप्लेक्सिटी AI आने वाले फ्लैगशिप गैलेक्सी डिवाइस में एक एडिशनल AI एजेंट के रूप में शामिल होगा.

यूजर ‘Hey Plex’ वेक फ्रेज से या साइड बटन दबाकर इसे एक्टिव कर सकेंगे.

गैलेक्सी ऐप्स में गहरी इंटीग्रेशन
परप्लेक्सिटी AI को सैमसंग नोट्स, क्लॉक, गैलेरी, रिमाइंडर और कैलेंडर जैसे ऐप्स में इंटीग्रेट किया जाएगा. इसका फायदा ये होगा कि यूजर जानकारी खोजने, नोट सेव करने, रिमाइंडर सेट करने और शेड्यूल मैनेज करने जैसे काम एक ही फ्लो में कर सकेंगे, बिना बार-बार ऐप बदलने के.

यूजर्स के लिए क्या बदलेगा?
सैमसंग का ये कदम दिखाता है कि कंपनी अब ‘एक AI असिस्टेंट’ मॉडल से आगे बढ़कर ओपन AI इकोसिस्टम की ओर जा रही है. गैलेक्सी एआई अब एक कनेक्टिंग लेयर की तरह काम करेगा, जो अलग-अलग AI टूल्स को जोड़कर एक एकीकृत अनुभव देगा.

हालांकि सपोर्टेड डिवाइस और लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी बाद में दी जाएगी, लेकिन साफ है कि सैमसंग AI एक्सपीरिएंस को ज्यादा फ्लेक्सिबल और यूज़र सेंट्रिक बनाना चाहता है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img