Last Updated:
माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने हाल ही में एक ऑफिस मीटिंग के दौरान जेफ्री एपस्टीन से जुड़े रिश्तों को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. ‘एपस्टीन फाइल्स’ के सार्वजनिक होने के बाद मचे बवाल के बीच, गेट्स ने कबूल किया कि उनके दो रूसी महिलाओं (एक ब्रिज खिलाड़ी और एक न्यूक्लियर फिजिशिस्ट) के साथ अफेयर थे. उन्होंने खुले तौर पर माना कि एपस्टीन जैसे अपराधी के साथ वक्त बिताना उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी और इसके लिए उन्होंने अपने कर्मचारियों से हाथ जोड़कर माफी भी मांगी है.
बिल गेट्स ने टाउन हॉल मीटिंग में कबूला गुनाह
वॉशिंगटन: एपस्टीन फाइल्स के लेटेस्ट बैच में दुनिया के सबसे अमीर बिजनेस टाइकून बिल गेट्स बुरे फंस गए थे. उनके बारे में ऐसे-ऐसे सीक्रेट्स सामने आए कि सुनने वाले हैरान रह गए. रशियन लड़कियों से संबंध, अपराधी जेफ्री एपस्टीन से दोस्ती फिर दुश्मनी और गुप्त रोग जैसे कई शॉकिंग खुलासे हुए थे. इन सभी आरोपों पर हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट के मालिक बिल गेट्स ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने एक ऑफिस मीटिंग में अपने कर्मचारियों के सामने सारे गुनाह कबूले हैं और सभी से माफी भी मांगी है. गेट्स ने सबके सामने रशियन लड़कियों के साथ अफेयर की बात कबूल कर ली है.
बिल गेट्स ने टाउन हॉल मीटिंग में कबूला गुनाह
बिल गेट्स ने हाल ही में एक टाउन हॉल मीटिंग बुलाकर अपनी फाउंडेशन के कर्मचारियों के सामने दिल खोलकर बात की और अपनी गलतियों के लिए माफी मांगी. वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गेट्स ने एक मीटिंग के दौरान यह कबूल किया कि रूसी महिलाओं के साथ उनके अफेयर थे और जेफ्री एपस्टीन के साथ वक्त बिताना उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी.
गेट्स ने माना कि उनके दो रूसी महिलाओं के साथ संबंध थे. इनमें से एक ब्रिज खिलाड़ी थी जिससे वो एक इवेंट में मिले थे, और दूसरी एक न्यूक्लियर फिजिशिस्ट थी जिससे उनकी मुलाकात काम के सिलसिले में हुई थी. हालांकि, गेट्स का कहना है कि ये महिलाएं एपस्टीन के चंगुल में फंसी पीड़ितों में से नहीं थीं.
गेट्स ने माना कि एपस्टीन जैसे अपराधी से मिलना और अपनी फाउंडेशन के अधिकारियों को उससे मिलवाना उनकी भारी भूल थी. उन्होंने इसके लिए हाथ जोड़कर माफी भी मांगी है.
पत्नी ने की थी समझाने की कोशिश
जेफ्री एपस्टीन, जो यौन तस्करी के गंभीर आरोपों में जेल में मर चुका है, उसके साथ गेट्स के नाम जुड़ने से उनकी छवि को गहरा धक्का लगा है. बिल गेट्स ने स्वीकार किया कि उनकी पूर्व पत्नी मेलिंडा को 2013 में ही एपस्टीन पर शक हो गया था. उन्होंने गेट्स को समझाने की कोशिश की थी लेकिन गेट्स ने उस वक्त उनकी बात अनसुनी कर दी थी.
गेट्स ने माना कि उन्होंने एपस्टीन के साथ प्राइवेट जेट में सफर किया और न्यूयॉर्क, पेरिस और वाशिंगटन में उससे मिलते रहे. हालांकि, उन्होंने साफ किया कि वो कभी एपस्टीन के कुख्यात ‘प्राइट आइलैंड’ पर नहीं गए. एपस्टीन ने गेट्स को यह कहकर फंसाया था कि वह दुनिया भर के अरबपतियों से फाउंडेशन के लिए फंड दिलवा सकता है. गेट्स ने कहा कि वहां और भी बड़े लोगों को देखकर उन्हें लगा कि सब कुछ ‘नॉर्मल’ है.
जेफ्री एपस्टीन की 2019 में जेल में मौत हो गई थी. उसके बाद से ही दुनिया के कई नामी नेताओं और बिजनेस टाइकून्स के नाम उससे जुड़ रहे हैं. बिल गेट्स का कहना है कि इस विवाद ने उनकी फाउंडेशन की साख को बहुत नुकसान पहुंचाया है.
About the Author

उत्कर्षा श्रीवास्तव डिजिटल जर्नलिस्ट हैं और जियो-पॉलिटिक्स टॉपिक्स पर लिखती हैं, वो वर्तमान में News18 Hindi के World सेक्शन में कार्यरत हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में 10+ वर्षों का अनुभव है, इस दौरान उन्होंने क…और पढ़ें





