Last Updated:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली पत्रकार अमित सेगल के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है. मामला एक अमेरिकी F-15E स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट के ईरान में गिरने और उसके बाद हुए रेस्क्यू मिशन से जुड़ा है. ट्रंप का आरोप है कि एक ‘लीकर’ की वजह से दूसरे क्रू मेंबर की जान खतरे में पड़ गई थी. अब सवाल यह है कि आखिर वो कौन है जिसे ट्रंप जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं?
इजरायली पत्रकार अमित सेगल (Photo : Instagram)
तेहरान/वाशिंगटन: ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच पिछले शुक्रवार यानी 3 अप्रैल 2026 को अमेरिका का एक आधुनिक F-15E फाइटर जेट ईरानी मिसाइल का शिकार हो गया. प्लेन में दो जांबाज सवार थे- एक पायलट और दूसरा वेपन सिस्टम ऑफिसर. शुरुआती खबर आई कि एक पायलट को बचा लिया गया है, लेकिन दूसरे के बारे में वाइट हाउस पूरी तरह खामोश था. सोमवार को एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान ट्रंप ने खुलासा किया कि उनकी ये खामोशी एक रणनीति थी, जिसे मीडिया के एक ‘लीक’ ने बर्बाद कर दिया. ट्रंप ने बेहद आक्रामक तेवर दिखाते हुए कहा, ‘ईरान को पता ही नहीं था कि कोई दूसरा शख्स भी वहां मौजूद है, जब तक कि इस लीकर ने जानकारी सार्वजनिक नहीं कर दी.’
Trump: “We have to find that leaker, because that’s a sick person. It’s national security. And the person that did the story will go to jail if he doesn’t say.” pic.twitter.com/PVipUEXXO4





