रेडमी K90 अल्ट्रा के साथ कई प्रोडक्ट लॉन्च करेगा रेडमी, जानें क्या-क्या मिलेगा नया, पहले ही मचा बज़


Last Updated:

Redmi K90 Ultra जल्द लॉन्च हो सकता है, जिसमें Dimensity 9500 प्रोसेसर, 8500mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले मिल सकता है. साथ ही नया टैबलेट और लैपटॉप भी पेश किए जा सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Redmi K90 Ultra के साथ 3K डिस्प्ले टैबलेट और नए लैपटॉप की एंट्री. फोटो: Redmi K Pad 2.

रेडमी K90 Ultra को लेकर नई लीक सामने आई हैं, जिनसे पता चलता है कि यह स्मार्टफोन जल्द ही चीन में लॉन्च हो सकता है. ये फोन पिछले साल आए रेडमी K80 Ultra का अपग्रेड वर्जन होगा. खास बात यह है कि कंपनी इस फोन के साथ कुछ और नए प्रोडक्ट्स भी लॉन्च कर सकती है, जिससे यह इवेंट और भी बड़ा हो सकता है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेडमी K90 Ultra के साथ रेडमी K Pad 2 टैबलेट और नए रेडमी लैपटॉप भी पेश किए जा सकते हैं. इससे साफ है कि कंपनी अपने इकोसिस्टम को मजबूत करने की तैयारी में है.

अगर फीचर्स की बात करें, तो रेडमी K90 Ultra में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जो काफी पावरफुल माना जा रहा है. यह फोन 3nm टेक्नोलॉजी पर आधारित चिप के साथ आएगा, जिससे परफॉर्मेंस और बैटरी एफिशिएंसी दोनों बेहतर होंगी. इसमें 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 1.5K रेजोलूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट होगा. इससे गेमिंग और वीडियो देखने का एक्सपीरियंस काफी स्मूद रहेगा.

बैटरी भी इस फोन की बड़ी खासियत हो सकती है. इसमें 8,500mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है, जो लंबे समय तक चल सकती है. इसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाएगा.

टैबलेट भी हो सकता है काफी खास
वहीं, रेडमी K Pad 2 टैबलेट में 8.8 इंच का 3K LCD डिस्प्ले और 165Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है. इसमें 9,000mAh बैटरी और ड्यूल स्पीकर्स दिए जा सकते हैं. साथ ही नए रेडमी लैपटॉप 14 इंच और 16 इंच स्क्रीन साइज में आ सकते हैं, जिनमें इंटेल कोर अल्ट्रा सीरीज प्रोसेसर मिलेगा.

रेडमी K90 Ultra सिर्फ एक स्मार्टफोन लॉन्च नहीं होगा, बल्कि एक बड़ा टेक इवेंट साबित हो सकता है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि यह लॉन्च इसी महीने देखने को मिल सकता है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img