₹12,000 सस्ता मिल रहा है Realme का तगड़ा वाला फ्लैगशिप फोन, अमेज़न ने शुरू की बड़ी इलेक्ट्रॉनिक सेल


ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेज़न पर चल रही अमेज़न इलेक्ट्रॉनिक्स प्रीमियर लीग 2026 सेल के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर शानदार ऑफर मिल रहे हैं. इस सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, टैबलेट, एसी, फ्रिज और ऑडियो डिवाइस पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है. इन सबके बीच रियलमी GT 7 प्रो पर मिल रहा ऑफर काफी चर्चा में है, क्योंकि यह फोन अब ₹48,000 से कम कीमत में खरीदा जा सकता है.

अमेज़न पर रियलमी GT 7 प्रो की डील- रियलमी GT 7 प्रो को लॉन्च के समय ₹59,999 की कीमत पर पेश किया गया था, लेकिन अमेज़न की इस सेल में इस पर ₹12,000 की सीधी छूट दी जा रही है. इसके बाद फोन की कीमत घटकर ₹47,999 रह जाती है.

इतना ही नहीं, अगर ग्राहक चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो उन्हें ₹1,439 तक का अतिरिक्त कैशबैक भी मिल सकता है. इसके अलावा अमेज़न इस फोन पर नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दे रहा है, जिसकी शुरुआत लगभग ₹1,688 प्रति माह से होती है.

जिन यूजर्स के पास पुराना स्मार्टफोन है, वे एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाकर और भी ज्यादा बचत कर सकते हैं. अमेज़न के मुताबिक एक्सचेंज वैल्यू अधिकतम ₹42,250 तक मिल सकती है, हालांकि यह आपके पुराने फोन के मॉडल, ब्रांड और कंडीशन पर निर्भर करेगी.

रियलमी GT 7 प्रो के खास फीचर्स
रियलमी GT 7 प्रो में 6.78-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. स्क्रीन HDR10+ और Dolby विजन सपोर्ट के साथ आती है और इसकी पीक ब्राइटनेस 6,500 निट्स तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है.

परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलाइट प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे एक पावरफुल फ्लैगशिप स्मार्टफोन बनाता है. इसमें 16GB तक RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो ये स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड रियलमी UI 6.0 पर चलता है.

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP का टेलीफोटो सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. बैटरी के लिए इसमें 5,800mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img