₹9,000 में लॉन्च हुआ रियलमी नोट 80, मिलती है 6300mAh बैटरी, 128GB स्टोरेज और दमदार डिस्प्ले


चीनी स्मार्टफोन कंपनी रियलमी ने अपना नया बजट स्मार्टफोन रियलमी नोट 80 लॉन्च कर दिया है. फिलहाल ये फोन चुनिंदा मार्केट्स में उपलब्ध है और इंडोनेशिया में कंपनी की वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है. ये स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन और दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है. इसमें बड़ी 6300mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

रियलमी नोट 80 की शुरुआती कीमत इंडोनेशिया में IDR 16,99,000 (लगभग ₹9,000) रखी गई है, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है. वहीं 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत IDR 19,99,000 (करीब ₹11,000) है. यह फोन ग्लेशियर ब्लू और स्टॉर्म ब्लैक कलर में उपलब्ध है.

रियलमी नोट 80 के फीचर्स
रियलमी नोट 80 में 6.74-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोलूशन 720×1600 पिक्सल है. ये डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है और इसकी पीक ब्राइटनेस 563 निट्स तक जाती है. स्क्रीन पर Panda MN228 प्रोटेक्शन भी मिलता है.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है, जो माली-G57 GPU के साथ आता है. फोन में 4GB LPDDR4x RAM और 128GB तक eMMC 5.1 स्टोरेज मिलता है. यह स्मार्टफोन Android 15 आधारित रियलमी UI 6.0 पर चलता है.

कैमरा और बैटरी
कैमरा की बात करें तो रियलमी नोट 80 में 8MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो ऑटोफोकस और LED फ्लैश के साथ आता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. यह फोन 720p वीडियो रिकॉर्डिंग (30fps) तक सपोर्ट करता है.

कनेक्टिविटी और बाकी फीचर्स
पावर के लिए फोन में 6300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.2, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक मिलता है.

इसके अलावा इसमें GPS, GLONASS, गैलिलियो और BeiDou सपोर्ट भी दिया गया है. सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. फोन का वजन लगभग 197 ग्राम है और इसकी मोटाई 7.94mm है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img