Rama Duwaji Controversy: न्यूयॉर्क में भारत जैसी टुकड़े-टुकड़े वाली साजिश? शरजील के हमदर्द मेयर जोहरान ममदानी की पत्नी की हरकत से बवाल


न्यूयॉर्क: भारत में ‘टुकड़े-टुकड़े’ गैंग और कट्टरपंथी विचारधारा का समर्थन करने वालों के तार अब सात समंदर पार न्यूयॉर्क के सत्ता गलियारों तक जुड़ते नजर आ रहे हैं. न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर जोहरान ममदानी जो अतीत में भारत विरोधी गतिविधियों और शरजील इमाम जैसे चेहरों के लिए ‘प्यार’ लुटाने के कारण विवादों में रहे हैं, अब अपनी पत्नी रामा दुवाजी के प्रो-हमास कनेक्शन को लेकर चौतरफा घिर गए हैं. न्यूयॉर्क की जनता और यहूदी समुदाय में इस वैश्विक साजिश को लेकर भारी आक्रोश है.

हमास समर्थकों के साथ जुगलबंदी
विवाद की शुरुआत तब हुई जब यह सामने आया कि न्यूयॉर्क की फर्स्ट लेडी रामा दुवाजी ने एक विवादित निबंध संग्रह के लिए आर्टवर्क तैयार किया है. इस संग्रह की संपादक सुसान अबुलहावा हैं, जिन्होंने इजरायली सेना को “यहूदी वर्चस्ववादी राक्षस” कहा है और 7 अक्टूबर के खूनी हमास हमले को दुनिया को चौंका देने वाला शानदार क्षण बताया था. न्यूयॉर्क के लोगों का आरोप है कि मेयर की पत्नी का ऐसी कट्टरपंथी लेखिका के साथ काम करना महज इत्तेफाक नहीं बल्कि एक गहरी विचारधारा का हिस्सा है.

मेयर ममदानी का पुराना कट्टरपंथी ट्रैक रिकॉर्ड
जोहरान ममदानी का विवादों से पुराना नाता है. भारतीय मूल की फिल्म निर्माता मीरा नायर के बेटे ममदानी अक्सर भारत की नीतियों के खिलाफ जहर उगलते रहे हैं. उन्होंने भारत में दंगे भड़काने के आरोपी शरजील इमाम की गिरफ्तारी को राजनीतिक उत्पीड़न बताया था. अब वही पैटर्न न्यूयॉर्क में दिख रहा है. जब उनकी पत्नी के इजरायल विरोधी और फिलिस्तीन समर्थक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आए तो मेयर ने इसे निजी मामला बताकर पल्ला झाड़ने की कोशिश की. लेकिन जानकारों का कहना है कि यह वही विक्टिम कार्ड है जिसे भारत में कट्टरपंथी अक्सर इस्तेमाल करते हैं.

न्यूयॉर्क की सड़कों पर आक्रोश
इजरायल के बाहर सबसे बड़ी यहूदी आबादी वाले शहर न्यूयॉर्क में इस खुलासे ने हड़कंप मचा दिया है. एंटी-डेफामेशन लीग (ADL) जैसे संगठनों ने सवाल उठाया है कि मेयर की पत्नी ने अब तक उन नफरती बयानों की निंदा क्यों नहीं की है. मेयर के सहयोगियों द्वारा इसे इस्लामोफोबिया कहना लोगों को और भड़का रहा है. लोगों का कहना है कि जिस तरह भारत विरोधी ताकतों ने वैश्विक नेटवर्क बना लिया है, यह विवाद उसी की एक कड़ी है, जहां सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोग कट्टरपंथी नैरेटिव को बढ़ावा दे रहे हैं.

सवाल-जवाब
जोहरान ममदानी और शरजील इमाम का क्या कनेक्शन है?

न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने सार्वजनिक रूप से भारत विरोधी नारे लगाने वाले और दंगे के आरोपी शरजील इमाम की गिरफ्तारी का विरोध कर उसे समर्थन दिया था.

रामा दुवाजी का ताजा विवाद किस बात को लेकर है?

मेयर की पत्नी रामा ने एक ऐसी लेखिका (सुसान अबुलहावा) के लिए आर्टवर्क बनाया जिसने हमास के आतंकी हमलों का जश्न मनाया और इजरायल विरोधी नफरत फैलाई.

इस विवाद पर न्यूयॉर्क के यहूदी समुदाय का क्या रुख है?

यहूदी समुदाय और कई स्थानीय नेता इस बात से नाराज हैं कि मेयर की पत्नी के विचार और उनके द्वारा साझा किए गए पोस्ट कट्टरपंथी विचारधारा की ओर इशारा करते हैं.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img