20.2 C
New York

Rajnandgaon: आरोपियों के कब्जे से 01  ट्रक एवं 01 कार तथा 35 नग गाय सहित मोबाईल जुमला किमती 31 लाख रूपये जप्त

Published:

राजनांदगांव: दिनांक 21.09.2024 की रात्रि में मुखबीर से सूचना मिली कि दुर्ग भिलाई रायपुर की ओर से आयशर ट्रक क्रमांक डभ् 40 ब्क्. 4753 में अवैध रूप से मवेशी (गौवंश) को भरकर नागपुर (महाराष्ट्र) राज्य ले जा रहे है, उक्त ट्रक के आगे-आगे एक सुजुकी कंपनी की फ्रांग्स कार क्र. डभ् 31 थ्ग्. 4438 रास्ता क्लीयर करते हुए आ रहा है।

कि सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली एवं सायबर सेल राजनांदगांव का सयुक्त टीम गठित कर बिना देरी किये सीआईटी बायपास राजनांदगांव के पास पहुंचकर नाकेबंदी किये। जो रात्रि करीबन 03ः00 बजे दुर्ग भिलाई की ओर से उक्त ट्रक एवं ट्रक के आगे एक कार आतेे दिखाई दिया, जिसे घेराबंदी कर पकड़े। ट्रक को चेक करने पर ट्रक के अंदर 09 नग लाल रंग का बछड़ा, 06 नग लाल रंग की गाय, 06 नग सफेद रंग का गाय, 02 नग सफेद रंग का बछिया, 04 नग काले रंग का बछड़ा, 01 नग सफेद रंग का बैल, 04 नग लाल रंग का बछिया, 03 नग सफेद रंग का बछड़ा कुल 35 नग गौवंश (मवेशियो) को ट्रक के अंदर बिना चारा पानी प्रर्याप्त हवा के त्रिपाल से ढंककर ठूस-ठूस कर कुरतापूर्वक भरे थे।

ट्रक एवं कार में सवार व्यक्तियों का नाम पता पूछने पर अपना-अपना नाम व पता (1) मोहम्मद शफाकत पिता मोहम्मद शफीक उम्र 43 वर्ष साकिन जूनी खलासी लाईन कामठी नागपुर थाना जूनी कामठी नागपुर (महाराष्ट्र) (2) राकेश सुधाकर सेंगोले पिता सुधाकर सेंगोले उम्र 43 वर्ष साकिन चाक्स काॅलोनी कामठी रोड़ थाना जरी पटका नागपुर (महाराष्ट्र) (3) राजू पाल पिता मदन पाल उम्र 45 वर्ष साकिन यशोधरा नगर लाल झंण्डा चैक हनुमान मंदिर के पास थाना यशोधरा नगर नागपुर (महाराष्ट्र) (4) इंन्द्रजीत डहरिया पिता राम सागर डहरिया उम्र 23 वर्ष साकिन उमदा रोड़ पथर्रा (दादर) थाना भिलाई- 3 जिला दुर्ग (छ0ग0) (5) शैलेन्द्र भारती पिता चरण दास भारती उम्र 25 वर्ष साकिन साकिन उमदा रोड़ पथर्रा (दादर) थाना भिलाई- 3 जिला दुर्ग (छ0ग0) बताये एवं पूछताछ पर कुम्हारी दुर्ग से आयशर ट्रक में लोड गौवंश (मवेशियों) को महाराष्ट्र राज्य ले जाना स्वीकार किये, मवेशियों को ट्रक में परिवहन करने संबंधी कोई वैधानिक दस्तावेज नहीं रखे थे।

आरोपियों के विरूद्व पशु क्रुरता अधिनियम के तहत अपराध सबूत पाये जाने से 35 नग गौवंश (मवेशी) किमती 3.50.000 रूपये, आयशर ट्रक क्रमांक डभ् 40 ब्क्. 4753 किमती 18.00000 रूपये, फ्रांग्स कार क्र. डभ् 31 थ्ग्. 4438 किमती 9.00000 रूपये एवं 05 नग स्क्रीन टच मोबाईल किमती 50.000 रूपये जुमला किमती 31 लाख रूपये आरोपियों के कब्जे से जप्त कर सभी आरोपियों विधिवत गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया। आरोपियों का कृत्य पशु क्रुरता अधिनियम के तहत होना पाये जाने से अपराध क्रमांक 611/24 धारा 4, 6, 10, 11 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 पंजीबद्व कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया, जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला राजनांदगांव में दाखिल किया गया। आगे भी मवेशी तस्करों के खिलाॅफ कार्यवाही जारी रहेगी।


01. मुख्य आरोपी मोहम्मद शफाकत पिता मोहम्मद शफीक उम्र 43 वर्ष साकिन जूनी खलासी लाईन  कामठी थाना जूनी कामठी नागपुर (महाराष्ट्र) आदतन आरोपी है, इसके विरूद्व दर्ज अपराधिक प्रकरण की सूची-

(1) थाना सोमनी जिला राजनांदगांव में अप0क्र0 234/19 धारा पशु कुरता निवारण अधि0 1960 की धारा 11 
   छ0ग0 कृषक पशु परिरक्षण अधि 2004 की धारा 10,
(2) थाना कलमना जिला नागपुर (महाराष्ट्र) के अप0क्र0 135/18 धारा प्रेवेन्सन आफ सरकुलेटिव टू एनीमल
   एक्ट 1960 की धारा 11 (1),

02. आरोपी राजू पाल पिता मदन पाल उम्र 45 वर्ष साकिन यशोधरा नगर लाल झंण्डा चैक हनुमान मंदिर
    के पास थाना यशोधरा नगर नागपुर (महाराष्ट्र) के विरूद्व दर्ज अपराधिक प्रकरण की सूची-

(1) थाना कुरूद जिला धमतरी अप0क्र0 357/19 धारा छ0ग0 कृषक पशु परिरक्षण अधि 2004 की धारा 4, 6,10,
   पशु परिवहन अधि0 1978 की धारा 47-ए, 48, 49, 50, 52, 54 (1)(2)(3)
(2) थाना सोमनी जिला राजनांदगांव। अप0क्र0 234/19 धारा पशु कुरता निवारण अधि0 1960 की धारा 11
   छ0ग0 कृषक पशु परिरक्षण अधि 2004 की धारा 10,
(3) अप0क्र0 235/19 धारा 307, 279 भादवि0
(4) थाना कलमना जिला नागपुर महारष्ट्र में अप0क्र0 435/15 धारा 324, 294, 504, 34 भादवि0
(5) थाना यसोधरा नगर अप0क्र0 3873/2009 धारा 184, 185
(6) थाना पांचपावली जिला नागपुर अप0क्र0 3224/2008 धारा 25 आम्र्स एक्ट
(7) थाना पांचपावली जिला नागपुर अप0क्र0 3339/2007 धारा 135, 425 भादवि0
(8) थाना एमआईडीसी जिला नागपुरअप0क्र0 156/2007 धारा 34, 379 भादवि0
(9) थाना पांचपावली जिला नागपुर अप0क्र0 342/2006 धारा 134, 177, 279, 337, 504 भादवि0,
(10) थाना कलमना जिला नागपुर महारष्ट्र में अप0क्र0 233/2006 धारा 379 भादवि0
(11) थाना पारडी जिला नागपुर अप0क्र0 218/24 धारा 5-बी, 9-ए एनीमल एक्ट

03. आरोपी राकेश सुधाकर सेंगोले पिता सुधाकर सेंगोले उम्र 43 वर्ष साकिन चाक्स काॅलोनी कामठी रोड़ थाना जरी पटका नागपुर (महाराष्ट्र) के विरूद्व दर्ज अपराधिक प्रकरणों की सूची-

(1) थाना देवरी जिला गोंदिया (महाराष्ट्र) में अप0क्र0 46/20 धारा महाराष्ट्र एनीमल प्रेवेन्सन एक्ट 1995 की धारा 5-ए प्रेवेन्सन आफ सरकुलेटिव टू एनीमल एक्ट 1960 की धारा 11 (1)
    
            उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू, उप निरीक्षक संजय बरेठ, बिरेन्द्र सिंह क्षत्रीय, प्र0आर0 संदीप चैहान,  सिरील कुमार, आरक्षक रंजीत चैरसिया, रूपेन्द्र वर्मा, प्रदीप जायसवाल, राम खिलावन सिन्हा तथा सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार सउनि0 द्वारिका प्रसाद, आरक्षक योगेश राठौड, परिवेश वर्मा एवं थाना स्टाॅफ की सराहनीय भूमिका रही।

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist Media | Editor | Writer | Digital Creator | photography | Travel Vlogger | Web-app Developer | IT Cell’s | Social Work | Public Relations

Related articles

spot_img

Recent articles

spot_img