Railway station | platform by car | railway station by car | speciality of Howrah Railway Station


Last Updated:

Car Direct access to platform- अगर ट्रेन से सफर करने जा रहे हैं और आपकी कार सीधा प्‍लेटफार्म तक पहुंच जाए, जहां से उतरकर दो कदम में आप ट्रेन में सवार हो जाएं तो कहना ही क्‍या. देश में भी ऐसा स्‍टेशन है,जहां पर आप इस तरह ट्रेन में सवार होने का आनंद ले सकते हैं.

Zoom

यहां कम समय में पकड़ी जा सकती है ट्रेन.

नई दिल्‍ली. देश के प्रमुख रेलवे स्‍टेशनों से ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों को बाहर गाड़ी छोड़कर पैदल प्‍लेटफार्म तक जाना होता है, अगर सामान ज्‍यादा होता है तो कुली का सहारा लेना होता है. ऐसे में तमाम लोग सोचते होंगे कि काश ऐसा स्‍टेशन हो, जहां सीधा प्‍लेटफार्म में पहुंचा जा सके और उतरकर ट्रेन में बैठा जा सके. जी हां, देश में ऐसा स्‍टेशन है, जहां पर कार से सीधा प्‍लेटफार्म में पहुंचा जा सकता है. यानी आपका यह सपना सच हो सकता है. आइए जानते हैं कि यह स्‍टेशन कहां पर है.
रेलवे के देशभर में 7000 से अधिक रेलवे स्‍टेशन हैं. इसमें राजस्‍व के अनुसार ए, ए प्‍लस, बी,सी, डी श्रेणी में बांटा गया है. इन सभी में केवल हावड़ा रेलवे स्‍टेशन ऐसा है, जहां पर आप कार से सीधा प्‍लेटफार्म पर जा सकते हैं और ट्रेन पकड़ सकते हैं. यानी यहां से ट्रेन पकड़ने पर कुली का झंझट खत्‍म और लंबी दूरी तक चलने की जरूरत भी नहीं होगी. इस तरह यहां से ट्रेन पकड़ने में समय की भी बचत होग.

आइए जानते हैं कैसा है स्‍टेशन

हावड़ा रेलवे स्टेशन दो भागों में बना है. ओल्‍ड कॉप्‍लेक्‍स और न्‍यू काम्‍प्‍लेक्‍स . बीच में कैब रोड पड़ती है, जो इसकी खासियत है. ओल्‍ड कॉप्‍लेक्‍स में प्‍लेटफार्म नंबर 8 और 9 के बीच कैप रोड है. यहां पर आप अपनी निजी कारण या टैक्‍सी से सफर कर सकते हैं. यानी कार आपको प्‍लेटफार्म के करीब ड्रॉप करेगी. इसी तरह प्‍लेटफार्म 21 व 22 के बीच कैब रोड है. जहां पर गाड़ी अंदर तक जा सकती है. यही सुविधा हावड़ा रेलवे स्‍टेशन को अनोखा बनाती है. ज्यादातर स्टेशनों पर कार को बाहर ही रोकना पड़ता है और फिर पैदल या बैटरी वैन से प्लेटफॉर्म जाना पड़ता है.

लोगों को यहां पर मिल रही है खास सुविधा.

48 स्‍टेशनों की क्षमता होगी दोगुनी

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए देशभर के 48 स्टेशनों की क्षमता दोगुनी करने का फैसला लिया है. इस काम को पूरा करने का लक्ष्‍य अगले पांच सालों में रखा गया है, जिसमें स्‍टेशन में पैसेंजरों की क्षमता से लेकर ट्रेनों की संख्‍य तक शामिल है. इस कदम का उद्देश्य बढ़ती यात्री संख्या को संभालना, स्टेशनों पर भीड़ कम करना और देशभर में कनेक्टिविटी को मजबूत बनाना है.

क्‍या है पूरी योजना

रेल मंत्रालय ने इस लक्ष्य को 2030 तक पूरा करने की तैयार है. इसके तहत मौजूदा रेलवे टर्मिनलों पर नए प्लेटफॉर्म, स्टेबलिंग लाइनें, पिट लाइनें और शंटिंग सुविधाएं जोड़ी जाएंगी. बड़े शहरों के आसपास नए टर्मिनल स्टेशन विकसित किए जाएंगे ताकि मुख्य स्टेशनों पर दबाव कम हो सके.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img