1.8 C
New York

बेंगलुरु की विशेष अदालत में कल पेश होंगे राहुल गांधी, जानें क्या है मामला

Published:


राहुल गांधी, कांग्रेस- इंडिया टीवी हिंदी

छवि स्रोत : पीटीआई
राहुल गांधी, कांग्रेस नेता

बैंगलोर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी जहां लोकसभा चुनाव के नतीजों से बेहद खुश नजर आ रहे हैं वहीं उनकी मुश्किलें भी बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। भाजपा की कर्नाटक एकाई द्वारा दायर मानहानी के मामले में शुक्रवार को यहां एक विशेष अदालत में पेश किया गया। भाजपा की कर्नाटक इकाई ने कांग्रेस पर समाचार में कथित रूप से गलत विज्ञापन जारी करने का आरोप लगाया था। पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले विज्ञापन में राज्य की तत्कालीन भाजपा सरकार पर 2019-2023 के शासनकाल के दौरान बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में लिपटे होने का आरोप लगाया गया था।

सुबह दस बजे पेश

कांग्रेस की राज्य इकाई ने गुरुवार को कहा, ‘कांग्रेस के नेता राहुल गांधी शुक्रवार सुबह दस बजे शहर दीवानी अदालत में पेश होंगे।’ पार्टी की राज्य इकाई ने बताया कि इसके बाद वह सुबह 11 बजे क्वींस रोड स्थित भारत जोड़ों भवनों में राज्य से कांग्रेस के नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ चर्चा करेंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार भी मौजूद थे। अदालत ने इस मामले में एक जून को सिद्धरमैया और शिवकुमार को जमानत दे दी थी।

भाजपा ने दर्ज कराया था मानहानी का केस

इस मामले में राहुल गांधी को सात जून को अदालत में पेश होने को कहा गया था। भाजपा ने यह आरोप लगाते हुए मानहानी का मामला दर्ज किया था कि इन कांग्रेस नेताओं ने तत्कालीन मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई सहित भाजपा नेताओं के खिलाफ फर्जी विज्ञापन दिया था। भाजपा ने अपनी शिकायत में कहा था कि सभी लोक निर्माण कार्यों में 40 प्रतिशत कमीशन लेने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने पिछली सरकार के खिलाफ ‘भ्रष्टाचार रेट कार्ड’ भी प्रकाशित किया था। शिकायतकर्ता ने कांग्रेस पार्टी पर पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के खिलाफ बदनामी करने वाला अभियान चलाने का आरोप लगाया था। भाजपा ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने अकाउंट पर यह ‘अपमानजनक विज्ञापन’ पोस्ट किया था। (इनपुट-भाषा)

नवीनतम भारत समाचार





Source link

Related articles

spot_img

Recent articles

spot_img