राहुल गांधी का बीजेपी पर हमला, बोले- पीएम मोदी कॉम्प्रोमाइज्ड, विदेश नीति केंद्र की निजी पॉलिसी बन गई है


राहुल गांधी ने कहा कि हमारी विदेश नीति केंद्र सरकार की निजी पॉलिसी बन गई है। अब यह एक यूनिवर्सल मजाक जैसा हो गया है। अगर हमारे प्रधानमंत्री कॉम्प्रोमाइज्ड हैं तो फॉरेन पॉलिसी कॉम्प्रोमाइज्ड है। हमारी क्या पोजीशन है? लोगों को इसका नुकसान होगा।

राहुल गांधी का बीजेपी पर हमला, बोले- पीएम मोदी कॉम्प्रोमाइज्ड, विदेश नीति केंद्र की निजी पॉलिसी बन गई है

i

user

पश्चिम एशिया संकट के बीच मोदी सरकार की विदेश नीति को लेकर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश की विदेश नीति आज कॉम्प्रोमाइज्ड है, क्योंकि पीएम मोदी खुद कॉम्प्रोमाइज्ड हैं। मोदी सिर्फ़ वही करते हैं जो अमेरिका और इजरायल उनसे करवाना चाहते हैं। मोदी कभी भी भारत के हित के फैसले ले ही नहीं सकते- और ये साफ दिख रहा है।

राहुल गांधी ने कहा कि हमारी विदेश नीति केंद्र सरकार की निजी पॉलिसी बन गई है। अब यह एक यूनिवर्सल मजाक जैसा हो गया है। अगर हमारे प्रधानमंत्री कॉम्प्रोमाइज्ड हैं तो फॉरेन पॉलिसी कॉम्प्रोमाइज्ड है। हमारी क्या पोजीशन है? लोगों को इसका नुकसान होगा? अभी केवल शुरुआत हुई है। अभी सभी चीजों में परेशानी होगी। अमेरिका और इजरायल जो कहेगा प्रधानमंत्री मोदी वहीं कहेंगे।”

वहीं कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, “जब प्रधानमंत्री मोदी संसद में बोल रहे थे, तो ऐसा लगा कि कोई न्यूज एंकर बोल रहा है। न्यूज एंकर भी टीवी पर उनसे ज्यादा जानकारी दे रहे हैं। रिपोर्ट आ रही है कि पाकिस्तान बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहा है। आतंक को बढ़ावा देने वाला देश बीच-बचाव कर रहा है और हम कुछ नहीं कर रहे हैं।”

बता दें कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग शुरू होने के 25 दिन बाद पीएम मोदी में पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा करने के लिए बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इससे पहले आज राज्यसभा में इस मुद्दे पर भाषण देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देशवासियों को हर चुनाती के लिए तैयार रहना होगा, अगर यह जंग जारी रही तो इसके गंभीर दुष्परिणाम देखने को मिल सकते हैं।




Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img