Queen Of The Arabian Sea : किस शहर को कहा जाता है अरब सागर की रानी? 90% लोग नहीं जानते होंगे!


Last Updated:

Queen of the Arabian Sea : देश में कई ऐसे शहर हैं जो अपनी खासियतों के लिए जाने जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा ही एक और शहर है, जिसे “अरब सागर की रानी” के नाम से जाना जाता है. आइए जानते हैं इस बारे में…

Zoom

Queen Of The Arabian Sea

Queen of the Arabian Sea : भारत में कई ऐसे शहर हैं जो अपनी खासियतों के लिए जाने जाते हैं. जैसे कि उत्तर प्रदेश को कन्नौज को इत्र का शहर कहा जाता है, और वृंदावन को भक्ति के शहर के रूप में जाना जाता है. ऐसा ही एक और शहर है, जिसे “अरब सागर की रानी” के नाम से जाना जाता है. यह शहर कोच्चि है, जिसे कोचीन भी कहा जाता है. यह केरल राज्य में स्थित है. यह खास नाम शहर के ऐतिहासिक महत्व, इसकी रणनीतिक तटीय स्थिति और सदियों से एक ग्लोबल ट्रेडिंग सेंटर के रूप में इसकी भूमिका को दिखाता. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…

कोच्चि की अनूठी विरासत-
कोच्चि केवल एक बंदरगाह नहीं है, बल्कि यह संस्कृतियों का एक अद्भुत संगम है. यहां आपको इतिहास की कई परतें देखने को मिलेंगी. कोच्चि के तट पर लगे विशाल जाल (Cheena Vala) इस शहर की पहचान हैं. ऐसा माना जाता है कि इन्हें 14वीं सदी में चीनी खोजकर्ता झेंग हे (Zheng He) के दरबार के लोग यहां लाए थे.

यहां का ‘जू टाउन’ और प्राचीन यहूदी प्रार्थना स्थल इसकी बहुसांस्कृतिक विरासत का प्रमाण है और फोर्ट कोच्चि की गलियों में आपको आज भी औपनिवेशिक काल की वास्तुकला देखने को मिलेगी. भारत का पहला यूरोपीय चर्च (सेंट फ्रांसिस चर्च) भी यहीं स्थित है.

आधुनिक व्यापार का पावरहाउस-
आज भी कोच्चि अरब सागर की रानी के रूप में अपनी धाक जमाए हुए है. यह केरल की वित्तीय और औद्योगिक राजधानी है. यहां का बंदरगाह भारत के सबसे महत्वपूर्ण बंदरगाहों में से एक है और यह दुनिया का पहला ऐसा शहर है जिसका हवाई अड्डा पूरी तरह से सौर ऊर्जा से संचालित होता है. 1341 में पेरियार नदी में आई एक भीषण बाढ़ के कारण पुराने बंदरगाह (मुज़िरिस) के नष्ट होने के बाद कोच्चि का उदय हुआ था. तब से लेकर आज तक, अपनी सुंदरता और मसालों की खुशबू के कारण इसे ‘क्वीन’ कहा जाता है.

कोच्चि एक ऐसे राज्य में है जो भारत में मसालों के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है. रिपोर्ट्स के अनुसार, केरल देश की 95 प्रतिशत से ज़्यादा काली मिर्च का उत्पादन करता है. यह इलायची, लौंग, जायफल और दालचीनी सहित कई तरह के दूसरे मसाले भी पैदा करता है.

सेहत की समस्या, रिलेशनशिप की उलझन, पैरेंटिग, लाइफस्टाइल, फैशन, पूजा-पाठ, ग्रह-नक्षत्र आदि से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी चाहिए तो आप अभी इस WhatsApp लिंक पर क्लिक करें.

About the Author

authorimg

Rajvant Prajapati

With more than 4 years above of experience in Digital Media. Currently I am working with News 18. Here, I am covering Hyperlocal News, Agriculture, Lifestyle, Health & Wellness, Beauty, Fashion, Religion an…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img