-0 C
New York

Punjab Ludhiana Fatehgarh sahib Train Accident Goods and Passanger Train Collision Loco Pilot Injured | पंजाब में रेल हादसा: मालगाड़ी का इंजन दूसरी से टकराया; पैसेंजर गाड़ी भी चपेट में आई, 2 लोको पायलट घायल – Khanna News

Published:


दुर्घटना के बाद मालगाड़ी का इंजन पलट गया और बाजू वाले ट्रैक से गुजर रही समर स्पेशल ट्रेन (04681) में फंस गया।

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में आज सुबह करीब 4 बजे दो मालगाड़ियां टकरा गईं। इनमें से एक का इंजन पलट गया और बाजू वाले ट्रैक से गुजर रही पैनिक ट्रेन से ट्रेक लिया गया। हादसे में मालगाड़ी के 2 लोग पायलट घायल हुए हैं, जिन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है

.

रेल हादसे की PHOTOS…

हादसे में मालगाड़ी की बोगियां एक-दूसरे पर चढ़ गईं।

हादसे में मालगाड़ी की बोगियां एक-दूसरे पर चढ़ गईं।

मौके पर कार्रवाई करते हुए जीआरपी के अधिकारी व कर्मी पहुंचे।

मौके पर कार्रवाई करते हुए जीआरपी के अधिकारी व कर्मी पहुंचे।

डीएफसीसी के न्यू सरहिंद स्टेशन पर हादसा
जानकारी के अनुसार, यह हादसा मालगावसीस के लिए डीएफसीसी ट्रैक के न्यू सरहिंद स्टेशन के पास हुआ। यहां पहले से चलने से लोड 2 गाड़ियां खड़ी थीं। आज सुबह एक मालगाड़ी का इंजन दूसरी तरफ से टकराया। इसके बाद इंजन पलटकर अंबाला से जम्मू टीवी की तरफ जा रही पैंसिल गाड़ी समर स्पेशल (04681) में फंस गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मालगाड़ी की बोगियां भी एक दूसरे पर चढ़ गईं। हालांकि, पैसेंजर गाड़ी में किसी यात्री को नुकसान की सूचना नहीं है।

घायलों की जानकारी देते हुए फतेहगढ़ साहिब अस्पताल के डॉ.  इरविन प्रीत कौर।

घायलों की जानकारी देते हुए फतेहगढ़ साहिब अस्पताल के डॉ. इरविन प्रीत कौर।

एक लोको पायलट को सिर, दूसरे को पीठ में चोट
फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में डॉ. इरविन प्रीत कौर ने बताया है कि रेल हादसे के बाद यहां दो लोग पायलट बनकर आए थे। उनकी पहचान विकास कुमार और हिमांशु कुमार निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। विकास को सिर में चोट लगी है और हिमांशु की पीठ में चोट लगी है। इन दोनों को पहले एड देने के बाद पटियाला रेफर किया गया।

सरहिंद जीआरपी थाना प्रभारी रतनलाल हादसे की जानकारी देते हुए।

सरहिंद जीआरपी थाना प्रभारी रतनलाल हादसे की जानकारी देते हुए।

अंबाला से लुधियाना अप लाइन ठप
वहीं, सरहिंद के जीआरपी थाना प्रभारी रतनलाल ने बताया कि पैसेंजर गाड़ी अंबाला की तरफ आ रही थी। जब वह सरहिंद स्टेशन पर खड़ी थी, तभी यह हादसा हो गया। घटना कैसे हुई, यह जांच का विषय है।

दूसरी तरफ अंबाला से लुधियाना अप लाइन ठप हो गई है। अंबाला डिवीजन के डीआरएम सहित रेलवे, जीआरपी और आरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Related articles

spot_img

Recent articles

spot_img