![]()
संगरूर में आप उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर और जालंधर में चरणजीत सिंह चन्नी जीत के बाद जश्न मनाते हुए।
पंजाब और चंडीगढ़ की 14 लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी है। संगरूर से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर जीत गए हैं। उन्होंने इस सीट से मौजूदा सांसद शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान को करीब 1.68 लाख वोटों से हराया।
.
जालंधर में कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी भी जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के सुशील कुमार रिंकू को 1 लाख 75 हजार 993 लाख वोटों से हराया है।
वहीं खडूर साहिब से अमृतपाल सिंह और फरीदकोट सर्बजीत सिंह खालसा आगे चल रहे हैं। इसके अलावा, आनंदपुर साहिब, फिरोजपुर और पटियाला सीट पर कड़ी टक्कर चल रही है।
खबरों के लिए हर सीट पर 9 सेंटर बनाए गए हैं। 15000 कर्मचारियों की बहाली की गई है। किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए 12 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
