Pumpkin Benefits : वजन घटाए, इम्युनिटी बढ़ाए…99% लोग नहीं जानते कद्दू के ये वाले जादुई फायदे


Last Updated:

Pumpkin health benefits : आज हम बात करेंगे कद्दू की, जिसे कोहड़ा के नाम से भी जाना जाता हैं. यह केवल एक साधारण सब्जी नहीं, बल्कि सेहत का खजाना है. इसमें विटामिन A, C, E, फाइबर और पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इसके सही सेवन से कई रोग ठीक हो सकते हैं. बलिया की आयुर्वेदाचार्य डॉ. प्रियंका सिंह लोकल 18 से कहती हैं कि यह कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है और आंतों को साफ रखता है. यह न केवल नजर को तेज करता है, बल्कि मोतियाबिंद जैसी समस्याओं से भी दूर रखता है. कद्दू कम कैलोरी वाली सब्जी है, जिसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है.

अगर आप भी पाचन की समस्या से परेशान रहते हैं, तो कद्दू आपकी थाली का अहम हिस्सा जरूर होनी चाहिए. इसमें फाइबर और पानी पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं. यह कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है और आंतों को साफ रखता है. हल्का होने के कारण यह पेट पर बोझ भी नहीं डालता और खाने के बाद राहत की अनुभूति होती है.

आंखों की रोशनी

कद्दू यानी कोहड़ा आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी कमाल है. इसमें बीटा-कैरोटीन होता हैं, जो शरीर में जाकर विटामिन A में बदलता है. यह कारण है कि कद्दू आंखों के लिए बेहद जरूरी है. यह न केवल नजर को तेज करता है, बल्कि मोतियाबिंद जैसी समस्याओं से बचाने में भी सहायता कर सकता है.

वजन कम करना

बलिया की सात साल अनुभवी आयुर्वेदाचार्य  डॉ. प्रियंका सिंह के अनुसार, कद्दू वजन कम करने वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. यह कम कैलोरी वाली सब्जी है, जिसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है. इसी के चलते बार-बार भूख भी नहीं लगती है और अतिरिक्त खाने से बचाव होता है. इस प्रकार से यह वजन नियंत्रित रखने में बड़ा महत्त्वपूर्ण है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इम्युनिटी मजबूत

कद्दू इम्युनिटी मजबूत करने के लिए भी बेहद फायदेमंद है. इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं. इसके नियमित सही सेवन से सर्दी-जुकाम और संक्रमण से लड़ने की ताकत मिलती है, जिससे आदमी ज्यादा स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करता है.

त्वचा और बाल

कद्दू का त्वचा और बालों की खूबसूरती बढ़ाने में भी कोई जवाब नहीं है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, जिससे चमक बनी रहती है. यह समय से पहले झुर्रियां आने से रोकता है और बालों को भी पोषण देकर मजबूत बनाता है यानी यह त्वचा के साथ बालों के लिए भी लाभकारी है.

दिल की सेहत

कद्दू दिल की सेहत के लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है. इसमें पोटेशियम और फाइबर पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखते हैं और कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायता प्रदान करते हैं. इसके नियमित सेवन से हृदय रोगों का खतरा भी कम हो सकता है और दिल लंबे समय तक स्वस्थ रह सकता है.

कद्दू के बीज और पत्ते

कद्दू के बीज और पत्ते भी कम उपयोगी नहीं हैं. बीजों में मैग्नीशियम, जिंक और ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो हड्डियों और शरीर को मजबूत बनाते हैं. पत्तों में भी पोषक तत्व भरपूर होते हैं. इसको सब्जी पत्ती या फूल की पकौड़ी, चटनी आदि व्यंजन बेहद स्वादिष्ट बनते हैं. ध्यान रखें कि जरूरत से ज्यादा सेवन हानिकारक हो सकता है, इसलिए यदि कोई बीमारी हो, तो आयुर्वेद चिकित्सक से परामर्श जरूर लें.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img