
राष्ट्रपति मुर्मू पीएम मोदी से मिले।
शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में एनडीए के संसदीय दल की बैठक शुरू हुई जिसमें नरेंद्र मोदी को एक बार फिर देश का नेतृत्व सौंप दिया गया। इसके बाद सभी दलों के नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद राष्ट्रपति भवन पहुंचे। पीएम मोदी ने यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मुलाकात की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं जो लोगों का ध्यान खींच रही हैं।
राष्ट्रपति मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को पीएम पद पर नियुक्त किया
नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके बाद भारत के संविधान के अनुच्छेद 75 (1) के तहत पारित शक्तियों का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री कार्यालय के लिए नियुक्त किया। राष्ट्रपति ने नरेंद्र मोदी से केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्य नियुक्त किए जाने वाले अन्य व्यक्तियों के नाम के बारे में निर्धारित करने और राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तारीख और समय बताने का अनुरोध किया है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने पीएम मोदी को बधाई दी
शुक्रवार को नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद पर नियुक्त करने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी ने नरेंद्र मोदी को अपने हाथों से दही खिलाया। पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रही है। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
