Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा बेहतर? मिल रही है 9000mAh बैटरी, और 100W की चार्जिंग भी


पोको ने अपनी नई X8 प्रो सीरीज़ को भारत में लॉन्च कर दिया है. इस लाइनअप में दो स्मार्टफोन- पोको X8 प्रो और X8 प्रो Max शामिल हैं. दोनों ही डिवाइस 1.5K AMOLED डिस्प्ले, पावरफुल मीडियाटेक प्रोसेसर और बड़ी बैटरी के साथ आते हैं, जो खासकर गेमिंग और हाई परफॉर्मेंस यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं.

पोको X8 प्रो Max के फीचर्स- पोको X8 प्रो Max में 6.83-इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट, HDR10+ और 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. स्क्रीन को Corning Gorilla Glass 7i से प्रोटेक्शन दिया गया है.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट दिया गया है, जो 12GB तक LPDDR5X Ultra RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है.

ये फोन 9000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है, जिसमें 100W फास्ट चार्जिंग, 27W रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP प्राइमरी, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 8MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि फ्रंट में 20MP सेल्फी कैमरा मिलता है. इसके अलावा Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 6, NFC, IP66/IP68/IP69/IP69K रेटिंग, अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट और डुअल स्टीरियो स्पीकर्स जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

पोको X8 प्रो के फीचर्स
पोको X8 प्रो में 6.59-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ और 3500 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 8500 Ultra प्रोसेसर मिलता है, जो 8GB और 12GB RAM ऑप्शन के साथ आता है.

कैमरा सेटअप में 50MP सोनी IMX882 प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 8MP सेंसर शामिल हैं, जबकि फ्रंट में 20MP कैमरा दिया गया है.

यह फोन 6500mAh बैटरी के साथ आता है, जिसमें 100W फास्ट चार्जिंग, 27W रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. इसके अलावा  स्टीरियो स्पीकर्स, Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 6, NFC और मजबूत IP रेटिंग जैसे फीचर्स भी शामिल हैं.

सॉफ्टवेयर और अपडेट
दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 आधारित HyperOS 3.0 पर चलते हैं और कंपनी ने 4 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है.

पोको X8 प्रो सीरीज़ की कीमत

पोको X8 प्रो

  • 8GB + 256GB: ₹29,999
  • 12GB + 256GB: ₹32,999

पोको X8 प्रो Iron Man Edition

पोको X8 प्रो Max

  • 12GB + 256GB: ₹39,999
  • 12GB + 512GB: ₹43,999



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img