Last Updated:
पोको X8 प्रो सीरीज 17 मार्च को लॉन्च होने वाली है. इस सीरीज में पोको X8 प्रो और पोको X8 प्रो मैक्स शामिल हो सकते हैं, जिनमें डायमेंसिटी 8500 अल्ट्रा और डायमेंसिटी 9500s प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इन स्मार्टफोन्स में 1.5K OLED डिस्प्ले, 6500mAh से 8500mAh तक की बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं…
फोटो: Poco X7 Pro
स्मार्टफोन ब्रांड पोको ने अपनी नई पोको X8 Pro सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है. कंपनी के मुताबिक यह नई सीरीज 17 मार्च को एक ऑनलाइन इवेंट के जरिए पेश की जाएगी. इस सीरीज में पोको X8 Pro और पोको X8 Pro Max जैसे मॉडल शामिल हो सकते हैं. हालांकि कंपनी ने अभी इन फोनों के पूरे स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स में इनके कई फीचर्स और संभावित कीमत सामने आ चुकी है.
पोको X8 Pro सीरीज लॉन्च इवेंट- पोको के मुताबिक यह लॉन्च इवेंट 17 मार्च को शाम 5:30 बजे (IST) आयोजित होगा. कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टीजर शेयर करते हुए संकेत दिया है कि नए स्मार्टफोन बेहतर परफॉर्मेंस पर फोकस करेंगे.
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
रिपोर्ट्स के अनुसार पोको X8 Pro सीरीज में मीडियाटेक के लेटेस्ट प्रोसेसर दिए जा सकते हैं. पोको X8 Pro में मीडियाटेक डायमेंसिटी 8500 Ultra चिपसेट मिलने की उम्मीद है. पोको X8 Pro Max में MediaTek डायमेंसिटी 9500s प्रोसेसर दिया जा सकता है.
गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक प्रो मैक्स मॉडल एंड्रॉयड 16 पर चलेगा और इसमें लगभग 12GB RAM दी जा सकती है.
संभावित कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक पोको X8 प्रो मैक्स की कीमत EUR 529 (करीब ₹57,000) से शुरू हो सकती है, जिसमें 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मिलेगा. वहीं इसके 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत लगभग EUR 579 (करीब ₹62,000) हो सकती है.
दूसरी ओर पोको X8 Pro की शुरुआती कीमत EUR 399 (करीब ₹43,000) बताई जा रही है, जिसमें 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मिलेगा.
संभावित फीचर्स
लीक्स के अनुसार पोको X8 Pro में:
- 6.59-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले
- 50MP डुअल रियर कैमरा
- 6500mAh बैटरी
- 100W फास्ट चार्जिंग
वहीं पोको X8 Pro Max में:
- 6.83-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले
- 8500mAh बड़ी बैटरी
- दोनों स्मार्टफोन Black, White और Green रंगों में लॉन्च हो सकते हैं.
कुछ रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि ये स्मार्टफोन रेडमी टर्बो 5 और रेडमी टर्बो 5 प्रो मैक्स के रीब्रांडेड वर्जन हो सकते हैं.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें





