युद्ध का खेती पर क्या असर पड़ेगा? इस बड़े सवाल का पीएम मोदी ने संसद में दे दिया जवाब – News18 हिंदी


होमवीडियोदेश

PM Modi Speech: युद्ध का खेती पर क्या असर पड़ेगा? इस बड़े सवाल का पीएम मोदी ने संसद में दे दिया जवाब

X

PM Modi Speech: युद्ध का खेती पर क्या असर पड़ेगा? इस बड़े सवाल का पीएम मोदी ने संसद में दे दिया जवाब

 

arw img

PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में किसानों को भरोसा दिलाया कि युद्ध और वैश्विक संकटों के बावजूद भारत में खाद्यान्न और फर्टिलाइजर की पर्याप्त व्यवस्था है. उन्होंने कहा कि देश के अन्न भंडार भरपूर हैं और खरीफ सीज़न की बुआई सुचारू रूप से हो रही है. पीएम मोदी ने बताया कि पिछले 10 साल में 6 नए यूरिया प्लांट शुरू किए गए हैं और घरेलू उत्पादन क्षमता में लाखों मीट्रिक टन का इजाफा हुआ है. डीएपी और एनपीकेएस खादों के आयात को विविध देशों से कर जोखिम कम किया गया है. किसानों के लिए मेड इन इंडिया नैनो यूरिया विकल्प भी उपलब्ध है. सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है और पीएम-कुसुम योजना के तहत 22 लाख से अधिक सोलर पंप वितरित किए गए हैं, जिससे किसानों की डीजल पर निर्भरता कम हुई है. प्रधानमंत्री ने सदन के माध्यम से किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी हर संभव मदद जारी रहेगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img