Pets Care Tips : गर्मियों में अपने पेट्स के बालों को ट्रिम कराना क्यों इतना जरूरी? आगरा के पशु चिकित्सक से जानिए खतरे


Last Updated:

Pets Care Summer : गर्मियों के साथ पेट्स के लिए समस्याएं शुरू हो चुकी हैं. ऐसे मौसम में पेट्स का खास ख्याल रखना जरूरी है. थोड़ी सी चूक से लेने के देने पड़ सकते हैं. लोकल 18 ने इस बारे में आगरा के वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. संजीव नेहरू से बात की. वे बताते हैं कि मौसम बदलते ही पेट्स के बालों को जरूर कटवाना चाहिए. हमेशा अच्छे पशु चिकित्सक से ही बालों को ट्रिम कराएं. बालों के ज्यादा कट जाने से स्किन रोग हो सकता है. गर्मियों में बालों के कटने से पेट्स हेल्दी रहेगा. चिड़चिड़ा नहीं होता है. उसे बीमारियां नहीं घेरेंगी.

आगरा. गर्मियां हमेशा से पेट्स लवर के लिए चुनौती रही हैं. इन दिनों बदलते मौसम के साथ गर्मी भीषण होती जा रही है. ऐसे मौसम में आप अपने पेट्स का विशेष ख्याल रखें अन्यथा वह बीमार पड़ सकते हैं. लोकल 18 से आगरा के वरिष्ठ पशु चिकित्सक संजीव नेहरू बताते हैं कि मौसम बदलते ही पेट्स के बालों को जरूर कटवाना चाहिए, ताकि उन्हें गर्मी, एलर्जी, कीड़ों और अन्य बीमारियों से बचाया जा सके. हमेशा पेट्स को अच्छे पशु चिकित्सक से बालों को ट्रिम कराना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार पेट्स के बालों के अधिक कट जाने से उनको स्किन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. बाल अधिक कट जाने पर धूप सीधे पेट्स के शरीर पर पड़ती है, जिससे उन्हें एलर्जी आदि हो सकती है.

चिड़चिड़ा नहीं होगा

डॉ. संजीव नेहरू के मुताबिक, गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है. बदलते मौसम में अपने पेट्स का ध्यान रखना जरूरी है. थोड़ी लापरवाही उन्हें बीमार कर सकती है. बालों का ट्रिम कराने से उन्हें गर्मी से बचाया जा सकता है. हमेशा पेट्स को अनुभवी चिकित्सक की देखरेख में ही इलाज कराना चाहिए. गर्मियों में बालों के कटने से पेट्स चिड़चिड़ा नहीं होता है. अगर पेट्स को गर्मी लगेगी तो वह चिड़चिड़ा और सुस्त हो जाएगा. उसे बीमारियां घेर सकती हैं.

और क्या होगा

पशु चिकित्सक संजीव नेहरू बताते हैं कि पेट्स के बालों को ट्रिम कराने के कई फायदे हैं. इससे पेट्स अपने आप को हल्का महसूस करेगा. उसे गर्मी कम लगेगी. बालों के ट्रिम होने से नए और अच्छे बाल ग्रोथ के साथ आएंगे, जिससे वह और ज्यादा सुंदर दिखेगा. डॉ. नेहरू ने बताया कि बालों के ट्रिम होने से त्वचा, एलर्जी या दूसरी कोई बीमारी नहीं लगेगी. बदलते मौसम में पेट्स को कीड़े लग जाते है. बालों के ट्रिम कराने से ऐसा नहीं होगा.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img