Last Updated:
Petrol-Diesel Price : ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें लगातार ऊपर जा रही हैं. ब्रेंट क्रूड को 103 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है. इसका असर सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिख रहा है. बुधवार को नोएडा से लेकर पटना तक तेल के दाम बढ़ गए हैं.
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल दिख रहा है.
नई दिल्ली. ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उछाल आ रहा है और इसका असर घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिखने लगा है. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से बुधवार सुबह जारी पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में पटना से लेकर नोएडा तक बढ़ोतरी दिख रही है. इस बीच, ग्लोबल मार्केट में क्रूड का भाव 102 डॉलर से भी ऊपर बना हुआ है. लिहाजा अगर आप अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने जा रहे तो पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर चेक कर लीजिए.
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, गाजियाबाद में पेट्रोल 19 पैसे महंगा होकर 94.89 रुपये लीटर हो गया है तो डीजल 22 पैसे चढ़कर 88.03 रुपये लीटर पहुंच गया है. नोएडा में भी पेट्रोल 16 पैसे महंगा होकर 94.90 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 20 पैसे महंगा होकर 88.01 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 11 पैसे महंगा होकर 105.34 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 11 पैसे बढ़त के साथ 91.60 रुपये लीटर बिक रहा है.
कच्चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में भी बदलाव दिख रहा है. ब्रेंट क्रूड का भाव मामूली गिरावट के साथ 102.07 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्ल्यूटीआई का रेट भी थोड़ा नीचे आया है और 95.09 डॉलर प्रति बैरल के भाव से थोड़ा ऊपर चल रहा है.
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर
इन शहरों में बदल गए रेट
– नोएडा में पेट्रोल 94.90 रुपये और डीजल 88.01 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में पेट्रोल 94.89 रुपये और डीजल 88.03 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 105.34 रुपये और डीजल 91.60 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें





