Jodhpur Gangaur Special: जोधपुर में पारंपरिक गणगौर उत्सव के तहत निकली राजसी सवारी ने इस बार भी लोगों का दिल जीत लिया. शाही ठाठ-बाट, सजी-धजी झांकियां, पारंपरिक वेशभूषा और लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने पूरे शहर को उत्सव में रंग दिया. इस भव्य आयोजन को देखने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे, खासकर विदेशी सैलानी इस अनूठी संस्कृति और परंपरा को देखकर बेहद प्रभावित नजर आए. गणगौर सवारी जोधपुर की ऐतिहासिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो हर साल धूमधाम से निकाली जाती है. इस आयोजन के जरिए राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, लोक कला और शाही परंपराओं की झलक देखने को मिलती है, जिससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है.





