Ranakpur Jain Temple Tourist Destination: पाली जिले के सादड़ी स्थित विश्वविख्यात रणकपुर जैन मंदिर में विदेशी पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है. बीते वर्ष की तुलना में 14 हजार से अधिक विदेशी सैलानी यहां पहुंचे हैं. 15वीं सदी में निर्मित इस मंदिर की 1444 नक्काशीदार स्तंभों वाली अद्भुत स्थापत्य कला पर्यटकों को आकर्षित कर रही है. कोरोना के बाद पर्यटन ने फिर रफ्तार पकड़ी है, जिससे स्थानीय रोजगार और राजस्व में भी इजाफा हुआ है.





