Outdoor pre wedding photoshoot Delhi। दिल्ली में प्री वेडिंग फोटोशूट की बेस्ट लोकेशन्स


Last Updated:

Pre Wedding Photoshoot In Low Budget: शादी की तैयारियों में प्री-वेडिंग फोटोशूट का खास महत्व होता है. यह सिर्फ तस्वीरों का संग्रह नहीं होता, बल्कि कपल के बीच की केमिस्ट्री, पलों की खुशबू और आने वाले नए सफर की यादों को संजोने का मौका भी होता है. लेकिन कई बार बजट की चिंता कपल्स को पीछे खींच देती है. अगर आप सोच रहे हैं कि कम खर्च में भी शानदार और यादगार प्री-वेडिंग फोटोशूट कैसे किया जाए, तो चिंता की कोई बात नहीं. सही लोकेशन, सही समय और थोड़ी प्लानिंग से आप दिल्ली में ऐसा फोटोशूट कर सकते हैं जो किसी महंगे सेटअप से कम नहीं लगेगा.

1. लोधी गार्डन (Lodhi Garden) लोधी गार्डन हरियाली और पुराने मकबरों के लिए मशहूर है. यहां का नेचुरल बैकग्राउंड आपके फोटोशूट को बेहद खास बना देता है. एंट्री मुफ्त है और सुबह या शाम की रोशनी में फोटो की सुंदरता बढ़ जाती है. अलग-अलग मौसम में इसका लुक अलग नजर आता है, जिससे हर बार नए अंदाज में शूट किया जा सकता है. कम बजट वाले कपल्स के लिए यह जगह सबसे पॉपुलर है.

Pre wedding

2. इंडिया गेट (India Gate) इंडिया गेट दिल्ली का प्रतीक है और खुले मैदान के कारण फोटोशूट के लिए शानदार जगह है. यहां किसी तरह की फीस नहीं है. अगर आप शांति और सुंदरता चाहते हैं, तो सुबह जल्दी पहुंचना सबसे सही रहेगा. भीड़ कम होने के कारण आपका फोटोशूट आराम से हो जाएगा. सिंपल और क्लासिक तस्वीरों के लिए इंडिया गेट बेस्ट लोकेशन है.

Pre wedding

3. हुमायूं का मकबरा (Humayun’s Tomb) अगर आप रॉयल और क्लासिक लुक पसंद करते हैं तो हुमायूं का मकबरा एक शानदार विकल्प है. यहां की मुगल वास्तुकला आपके फोटोशूट को रॉयल टच देती है. टिकट फीस ज्यादा नहीं है और ट्रेडिशनल आउटफिट्स में फोटो बेहद आकर्षक दिखाई देंगे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Pre wedding

4. संजय वन (Sanjay Van) नेचर लवर्स के लिए संजय वन किसी जन्नत से कम नहीं है. घने जंगल और हरियाली इस जगह की खासियत है. एंट्री मुफ्त है और कैंडिड या रोमांटिक फोटो के लिए परफेक्ट लोकेशन है. शूट के दौरान आरामदायक कपड़े पहनना जरूरी है ताकि नेचर के बीच आराम से मूव किया जा सके.

Pre wedding

5. अग्रसेन की बावली (Agrasen Ki Baoli) अगर आप कुछ यूनिक और अलग ढूंढ रहे हैं तो अग्रसेन की बावली आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. ऐतिहासिक सीढ़ियां और अनोखा स्ट्रक्चर फोटोशूट को मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों तरह का टच देते हैं. यहां भी एंट्री मुफ्त है और कपल्स की तस्वीरें बेहद आकर्षक आती हैं.

Pre wedding

6. लो बजट में शूट के आसान टिप्स -सुबह जल्दी शूट करें ताकि लाइट और भीड़ दोनों में फायदा हो. -एक ही दिन में 2-3 लोकेशन कवर करने की प्लानिंग करें ताकि कम समय में शानदार फोटोशूट हो. -कैजुअल और आरामदायक कपड़े पहनें, ताकि फोटो नेचुरल दिखें.

Pre wedding

7. यादगार बनाने के लिए छोटे आइडियाज -छोटे प्रॉप्स जैसे बैलून, स्कार्फ या हैंडमेड साइन इस्तेमाल करें. -नेचुरल पोज़ ज्यादा आकर्षक लगते हैं, जब कपल आपस में हंसी-मजाक करता है. -लोकेशन का सही एंगल चुनें और बैकग्राउंड साफ रखें.

Pre wedding

इन आसान और लो बजट टिप्स की मदद से आप दिल्ली में बिना ज्यादा खर्च किए शानदार प्री-वेडिंग फोटोशूट कर सकते हैं. याद रखें, सही लोकेशन और थोड़ी प्लानिंग ही तस्वीरों को खास बनाती है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img