Opinion: ‘थर्ड वर्ल्ड के लोगों को लाओगे तो…’ ट्रंप साहब, ऐसी नस्लीय सोच से अमेरिका, अमेरिका नहीं बनता


होमताजा खबरदेश

‘थर्ड वर्ल्ड के लोगों…’ ट्रंप साहब ऐसी सोच से अमेरिका, अमेरिका नहीं बनता

Last Updated:

Donald Trump on Third World Nations: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का थर्ड वर्ल्ड को लेकर दिया हालिया बयान सिर्फ एक राजनीतिक टिप्पणी नहीं, बल्कि यह उस सोच की झलक है जो दुनिया को ‘हम’ और ‘वे’ में बांटकर देखती है. यह वही सोच है जो आधुनिक लोकतंत्रों के मूल सिद्धांतों समानता, गरिमा और अवसर को चुनौती देती है.

Zoom

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का थर्ड वर्ल्ड देशों को लेकर दिया बयान नस्लीय पूर्वाग्रहों से ग्रसित है.

अमेरिका ने शनिवार को ईरान के दिवंगत सैन्य कमांडर कासेम सुलेमानी की भतीजी हमीदेह सुलेमानी अफशार और उनकी बेटी को गिरफ्तार कर लिया. उनके ग्रीन कार्ड रद्द कर दिए गए. विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने हमीदेह पर आरोप लगाया कि वे ईरानी रिजीम की समर्थक हैं, अमेरिका पर हमलों का जश्न मनाती हैं और अमेरिका को ‘ग्रेट सैटन’ यानी महाशैतान कहती हैं. रुबियो ने साफ कहा कि ट्रंप प्रशासन ऐसे लोगों को अमेरिका में नहीं रहने देगा जो ‘अमेरिका विरोधी आतंकी शासन’ का समर्थन करते हैं.

ट्रंप प्रशासन ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा बताया, लेकिन ठीक उसी दिन व्हाइट हाउस ने एक्स पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जो बयान पोस्ट किया वह इस घटना से कहीं ज्यादा गहरा और खतरनाक संदेश देता है. इसमें डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘अगर आप तीसरी दुनिया से लोगों का लाते हैं, तो आप खुद तीसरी दुनिया बन जाते हैं!- और जब तक मैं राष्ट्रपति हूं, तब तक अमेरिका के साथ ऐसा हरगिज नहीं होगा.’



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img